Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हड़बड़ी में खरीद ली फूलगोभी!घर आकर देखा तो कई दिनों पुरानी निकली, जानें खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान

घर आकर देखा तो कई दिनों पुरानी निकली, जानें खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सर्दियों में फूल गोभी की सब्जियां हर घर में बड़े शोक से बनाई जाती हैं। सब्जी के अलावा गोभी के पराठे, तहरी, पुलाव और चटपटी मटर-गोभी की सब्जी तक, इसका स्वाद हर रूप में लोगों को काफी पसंद आता है। न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होने के बावजूद अगर फूलगोभी कई दिनों तक रखी रहे, तो न सिर्फ इसका स्वाद फीका पड़ने लगता है बल्कि इसके पोषक तत्व भी धीरे-धीरे खत्म हो जाते हैं। इसलिए बाजार से गोभी खरीदते समय थोड़ी समझदारी और सतर्कता बेहद जरूरी होती है। कई बार ऊपर से फ्रेश दिखने वाली फूलगोभी भी अंदर से कई दिन पुरानी हो सकती है।

    फूलगोभी खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान-

    रंग बताता है गोभी की क्वालिटी

    फूलगोभी खरीदते वक्त सबसे पहले उसके रंग पर ध्यान दें। ताजी फूलगोभी का रंग साफ सफेद या हल्का क्रीम होता है, जबकि पुरानी गोभी पीली पड़ने लगती है या उस पर काले-भूरे धब्बे नजर आते हैं। इसके फूल यानी फ्लोरेट्स आपस में अच्छी तरह सटे हुए होने चाहिए। अगर फूल ढीले-ढाले हों या टूटे हुए दिखें, तो समझ लें कि गोभी ताजी नहीं है।

    Uploaded media
    Uploaded media

    पत्तों को न करें नजरअंदाज

    पत्तों की हालत भी गोभी की ताजगी का बड़ा संकेत होती है। फ्रेश फूलगोभी के पत्ते हरे, कड़े और ताजे दिखते हैं। अगर पत्ते पीले, मुरझाए हुए या सूखे हों, तो यह इस बात का इशारा है कि गोभी काफी समय पहले तोड़ी गई है। इसके अलावा गोभी को हल्के से दबाकर देखें। ताजी गोभी सख्त होती है, जबकि पुरानी गोभी नरम या स्पंजी महसूस हो सकती है।

    गोभी में पाए जाते हैं हाई-रीच तत्व

    फूलगोभी स्वाद के साथ-साथ पोषण के लिहाज से भी एक बेहतरीन सब्जी मानी जाती है। यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (USDA) के मुताबिक, 100 ग्राम कच्ची फूलगोभी में लगभग 1.92 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसमें करीब 2 ग्राम फाइबर होता है, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके अलावा फूलगोभी में 22 मिलीग्राम कैल्शियम, 15 मिलीग्राम मैग्नीशियम, 44 मिलीग्राम फॉस्फोरस और 299 मिलीग्राम पोटैशियम मौजूद होता है। विटामिन्स की बात करें तो इसमें 48.2 मिलीग्राम विटामिन C और 57 माइक्रोग्राम फोलेट सहित कई जरूरी माइक्रोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो इम्युनिटी और ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं।

    सेलिब्रिटी न्यूट्रीनिस्ट की जरूरी टिप्स

    सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह के अनुसार, गोभी खरीदते समय उसकी ताजगी पर खास ध्यान देना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि खाने की चीजें सीधे हमारी सेहत पर असर डालती हैं और हमेशा फ्रेश सब्जियों का सेवन ही सबसे बेहतर होता है। ताजी फूलगोभी में सभी जरूरी न्यूट्रिएंट्स सही मात्रा में मिलते हैं, जिससे शरीर को पूरा पोषण मिलता है।

    श्वेता शाह के मुताबिक, अगर फूलगोभी कई दिनों तक रखी हुई हो तो उसमें मौजूद नेचुरल नमी धीरे-धीरे खत्म हो जाती है। इसके साथ ही विटामिन C और अन्य जरूरी पोषक तत्व भी नष्ट होने लगते हैं। ऐसी गोभी न सिर्फ स्वाद में फीकी लगती है, बल्कि इससे सेहत को कोई खास फायदा भी नहीं मिलता। इसके उलट, बासी या पुरानी गोभी खाने से अपच, गैस या पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए बेहतर सेहत और अच्छे स्वाद के लिए हमेशा ताजी फूलगोभी का ही चुनाव करना चाहिए।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts