बेइज्जती का नया ट्रेंड!Gen Z की डिक्शनरी में आया ‘Choppelganger’ शब्द

अगर आपको लगता है कि इंटरनेट की सारी अजीब स्लैंग आप जान चुके हैं, तो जरा रुकिए। Gen Z एक नया शब्द लेकर आई है-Choppelganger। सुनने में यह Doppelganger जैसा लगता है, लेकिन इसका मतलब बिल्कुल उल्टा है। यह किसी की तारीफ नहीं, बल्कि मजाक और हल्की बेइज्जती का तरीका है।
Follow on Google News
Gen Z की डिक्शनरी में आया ‘Choppelganger’ शब्द
Ai generated
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रुक जाइए। Gen Z एक बार फिर नया शब्द लेकर आए है, जिसका नाम है Choppelganger। सुनने में यह शब्द Doppelganger जैसा लगता है, लेकिन इसका मतलब बिल्कुल अलग और थोड़ा चुभने वाला है।

    पहले अगर कोई कहता था कि आप किसी फेमस इंसान के हमशक्ल हैं, तो यह तारीफ मानी जाती थी। लेकिन अब Gen Z ने उसी बात को बेइज्जती में बदल दिया है। अब अगर कोई आपको किसी का Choppelganger कह दे, तो खुश होने से पहले एक बार सोच लेना जरूरी है।

    Choppelganger आखिर है क्या?

    Choppelganger दरअसल दो शब्दों को मिलाकर बना है। पहला शब्द है Chopped, जिसका मतलब होता है थोड़ा अजीब दिखने वाला या कम आकर्षक। दूसरा शब्द है Doppelganger, यानी किसी का हूबहू हमशक्ल। इन दोनों को जोड़कर बना Choppelganger, जिसका मतलब हुआ किसी का ऐसा हमशक्ल, जो दिखने में थोड़ा खराब, कम सुंदर या सस्ता वर्जन लगे। यानी शक्ल मिलती है, लेकिन वैसी नहीं… थोड़ी डिस्काउंट वाली।

    तारीफ नहीं, सीधी बेइज्जती

    अगर कोई आपको बोले कि आप किसी सेलिब्रिटी जैसे दिखते हैं, तो यह अच्छी बात हो सकती है।

    लेकिन अगर वही इंसान बोले तुम तो उसके Choppelganger लगते हो  तो समझ लीजिए कि यह तारीफ नहीं, बल्कि मजाक और ताना है।

    Gen Z इस शब्द का इस्तेमाल मजे-मजे में किसी को ट्रोल करने या हल्की बेइज्जती करने के लिए कर रही है।

    कहां से आया यह शब्द?

    Choppelganger कोई बहुत पुराना शब्द नहीं है। यह शब्द पिछले साल मई महीने में इंटरनेट पर सामने आया। दरअसल एक सोशल मीडिया पोस्ट में किसी यूजर ने गलती से Doppelganger को Choppelganger पढ़ लिया। बस वहीं से कहानी बदल गई। फिर क्या था, कुछ ही दिनों में यह शब्द मीम्स, कमेंट्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स में छा गया।

    Gen Z और नए शब्दों का खेल

    Gen Z पहले भी कई नए शब्द इंटरनेट को दे चुकी है। Aura farming, Wabi-sabi, Side-eye जैसे शब्दों के बाद अब Choppelganger ने 2026 की शुरुआत में ही हलचल मचा दी है। यह जनरेशन शब्दों के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती है और पुराने मतलब को नया ट्विस्ट देना उसकी खासियत बन चुकी है।

    कब होता है Choppelganger का इस्तेमाल?

    • जब कोई किसी फेमस इंसान जैसा दिखे, लेकिन उतना अट्रैक्टिव न लगे
    • जब शक्ल मिलती हो, पर वाइब मैच न करे
    • जब मजाक में किसी को चिढ़ाना हो

    यानि यह शब्द हल्के-फुल्के तंज के लिए इस्तेमाल होता है। 

    तो अगर कोई आपको Choppelganger कहे… तो खुश मत होइए। यह कोई कॉम्प्लिमेंट नहीं, बल्कि Gen Z स्टाइल बेइज्जती है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts