Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

चीन के सिचुआन में 5.1 तीव्रता का भूकंप, नेपाल त्रासदी के बीच बढ़ी चिंता

दक्षिण-पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत में शुक्रवार को 5.1 तीव्रता का भूकंप आया। चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर के मुताबिक भूकंप का केंद्र लॉन्गचांग शहर था। फिलहाल किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं है। यह भूकंप ऐसे समय आया है जब पड़ोसी नेपाल बाढ़, भूस्खलन और हल्के भूकंप से जूझ रहा है।
चीन के सिचुआन में 5.1 तीव्रता का भूकंप, नेपाल त्रासदी के बीच बढ़ी चिंता
पाल में बाढ़-भूकंप के बीच चीन में भी तेज झटके

दक्षिण-पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर (CENC) के मुताबिक, लॉन्गचांग शहर में 5.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप के बाद फिलहाल चीन में किसी बड़े नुकसान या जनहानि की जानकारी सामने नहीं आई है। अधिकारियों की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

लॉन्गचांग शहर में आया भूकंप

CENC ने भूकंप की पुष्टि करते हुए बताया कि इसकी तीव्रता 5.1 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र सिचुआन प्रांत के लॉन्गचांग शहर में बताया गया है। झटके महसूस होने के बाद स्थानीय स्तर पर लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बना। हालांकि, अभी तक किसी बड़े नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

नेपाल में पहले से जारी है प्राकृतिक आपदा

चीन में यह भूकंप ऐसे समय आया है, जब पड़ोसी देश नेपाल पहले से ही भीषण प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। नेपाल में कुछ दिन पहले भोटेकोशी नदी के पास भूस्खलन और बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी। इस आपदा में 490 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 1,500 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

earthquake

नई झील से भी बढ़ा बाढ़ का खतरा

भोटेकोशी नदी क्षेत्र में बाढ़ और भूस्खलन के बाद एक नई झील बनने की जानकारी सामने आई है। इसमें लगातार पानी भर रहा है। अगर यह झील टूटती है तो आसपास के इलाकों में एक और बड़ी बाढ़ का खतरा पैदा हो सकता है। प्रशासन और बचाव दल इस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

नेपाल में भी आया हल्का भूकंप

बाढ़ और भूस्खलन के बीच नेपाल में शुक्रवार देर रात 3.2 तीव्रता का हल्का भूकंप भी दर्ज किया गया। हालांकि, इस भूकंप से किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं है। एक तरफ नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से तबाही जारी है, वहीं चीन के सिचुआन में आए 5.1 तीव्रता के भूकंप ने आसपास के क्षेत्र में भूगर्भीय गतिविधियों को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। फिलहाल चीन में जान-माल के नुकसान की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts