चीन के सिचुआन में 5.1 तीव्रता का भूकंप, नेपाल त्रासदी के बीच बढ़ी चिंता
दक्षिण-पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत में शुक्रवार को 5.1 तीव्रता का भूकंप आया। चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर के मुताबिक भूकंप का केंद्र लॉन्गचांग शहर था। फिलहाल किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं है। यह भूकंप ऐसे समय आया है जब पड़ोसी नेपाल बाढ़, भूस्खलन और हल्के भूकंप से जूझ रहा है।
Shivani Gupta
28 Aug 2026


























