Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छिंदवाड़ा : यूरिया के लिए मचा हंगामा, किसानों ने किया चक्काजाम, पुलिस बल तैनात

Follow on Google News
छिंदवाड़ा : यूरिया के लिए  मचा हंगामा, किसानों ने किया चक्काजाम, पुलिस बल तैनात
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छिंदवाड़ा जिले में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब परासिया रोड स्थित यूरिया वितरण केंद्र पर हजारों की संख्या में किसान यूरिया लेने पहुंचे। अव्यवस्था और काउंटरों की कमी से आक्रोशित किसानों ने सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात घंटों बाधित रहा। हालात बिगड़ते देख प्रशासन को अतिरिक्त बल और वज्र वाहन तक बुलाने पड़े।

    केंद्र पर किसानों की भीड़

    तीन दिन की छुट्टी के बाद जैसे ही यूरिया वितरण शुरू हुआ, सुबह से ही केंद्र पर किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। लंबी कतारों में लगे किसानों को काउंटरों की कम संख्या और अव्यवस्थित वितरण प्रणाली से भारी परेशानी उठानी पड़ी। धीरे-धीरे किसानों का धैर्य जवाब देने लगा और उन्होंने परासिया रोड को जाम कर दिया।

    प्रशासन हरकत में आया

    स्थिति के नियंत्रण से बाहर होने पर प्रशासन अलर्ट हुआ और तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। किसानों को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन जब प्रदर्शन थमता नहीं दिखा तो वज्र वाहन भी बुलाना पड़ा। एसडीएम सुधीर जैन ने किसानों से बात करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। बाद में एडीएम धीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों को आश्वासन दिया कि अतिरिक्त काउंटर खोले जाएंगे। आदेश मिलते ही व्यवस्था में सुधार किया गया और धीरे-धीरे जाम खत्म कराया गया।

    राजनीतिक समर्थन से आंदोलन को बल

    किसानों के प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेताओं ने मौके पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि, नगरपालिका अध्यक्ष सोनू मांगू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओके, नगर अध्यक्ष पप्पू यादव समेत अन्य नेताओं ने किसानों से मुलाकात की और प्रशासन से यूरिया वितरण व्यवस्था में सुधार की मांग की।

    पुलिसकर्मी से विवाद बना आग में घी

    प्रदर्शन के दौरान एक पुलिसकर्मी द्वारा कथित अभद्रता से माहौल और अधिक बिगड़ गया। आक्रोशित किसानों ने उस पुलिसकर्मी को घेर लिया और मारपीट की स्थिति बन गई। स्थिति को भांपते हुए स्थानीय पुलिस ने विवादित पुलिसकर्मी को तुरंत हटाया और मामला शांत कराया।

    आमजन भी हुए प्रभावित

    किसानों के चक्काजाम से परासिया रोड पर आमजन को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यातायात कई घंटों तक ठप रहा और स्थानीय निवासियों व यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग ढूंढने पड़े। देर शाम प्रशासन की सक्रियता से यातायात सामान्य हो सका।

    ये भी पढ़ें: स्पेन और पुर्तगाल के जंगलों में लगी भीषण आग, हजारों लोग बेघर, 44 डिग्री के ऊपर पहुंचा तापमान

    Vaishnavi Mavar
    By Vaishnavi Mavar

    Latest Posts