स्पेन और पुर्तगाल के जंगलों में लगी भीषण आग, हजारों लोग बेघर, 44 डिग्री के ऊपर पहुंचा तापमान

Follow on Google News
स्पेन और पुर्तगाल के जंगलों में लगी भीषण आग, हजारों लोग बेघर, 44 डिग्री के ऊपर पहुंचा तापमान

मैड्रिड। स्पेन और पुर्तगाल इन दिनों भीषण गर्मी और भयंकर जंगल की आग की चपेट में हैं। लगातार बढ़ते तापमान के बीच दोनों देशों में हजारों लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं और आपातकालीन कर्मियों की भारी तैनाती की गई है। यूरो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, यह यूरोप में नागरिक सुरक्षा के इतिहास की सबसे बड़ी तैनाती बताई जा रही है।

स्पेन के पीएम ने किया प्रभावित इलाकों का दौरा

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने गैलीसिया के आउरेन्स और लियोन प्रांत में प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उनके साथ स्पेन के गृह मंत्री फर्नांडो ग्रांडे-मारलास्का भी मौजूद थे।

सांचेज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आने वाले घंटे और दिन बेहद अहम होंगे और सरकार हर संभव मदद मुहैया कराएगी। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए 500 और सैन्य कर्मियों को भेजा जाएगा।

1.15 लाख हेक्टेयर भूमि जलकर राख

स्पेन के गृह मंत्रालय के मुताबिक, अब तक 13,600 से अधिक सुरक्षा बलों को आग से निपटने के लिए तैनात किया गया है। गैलीसिया, लियोन और कासेरेस सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके हैं।

गैलीसिया में ही 50,000 हेक्टेयर से अधिक भूमि जल चुकी है, जिसमें आउरेन्स प्रांत सबसे अधिक प्रभावित है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, अभी भी 13 सक्रिय आग के मोर्चे जारी हैं।

सालामांका प्रांत के कई कस्बों से 575 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।

ये भी पढ़ें: अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की वापसी पर संसद में विशेष चर्चा, विपक्ष की नारेबाजी पर खफा हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

तापमान 44 डिग्री से पार

स्पेनिश मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार तक देश के कई हिस्सों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसी कारण आग तेजी से फैल रही है और हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं।

पुर्तगाल में भी हालात गंभीर

पड़ोसी पुर्तगाल में भी स्थिति बेहद खराब है। रविवार को 3,200 से अधिक दमकलकर्मी नौ बड़े मोर्चों पर आग से जूझते नजर आए। आग मुख्य रूप से अर्गानिल और सताओ कस्बों के आसपास फैली है।

पुर्तगाल में इस साल अब तक 1.39 लाख हेक्टेयर जमीन जल चुकी है, जो पिछले साल की तुलना में 17 गुना ज्यादा है। केवल इस हफ्ते दो दिन में ही आधी से ज्यादा जमीन जलकर खाक हो गई।

पुर्तगाल में अब तक कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हुए हैं। स्थिति को देखते हुए पुर्तगाली सरकार ने यूरोपीय संघ की सिविल प्रोटेक्शन मैकेनिज्म से मदद मांगी है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, सोमवार तक दो फायर बॉस विमान पुर्तगाल पहुंचेंगे जिससे आग बुझाने में मदद मिलेगी।

Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts