Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रामाकोना में गैस सिलेंडर के लिए भटक रहे ग्रामीण, 10 से 15 दिन बाद भी नहीं मिल रही डिलीवरी

छिंदवाड़ा के ग्राम रामाकोना की व्यापारिक और आर्थिक स्थिति मजबूत है और यह ग्राम से जुड़े 41 गांव का केंद्र बिंदु है। यहां बीते कई बरसों से HP गैस सिलेंडर एजेंसी संचालित है, लेकिन उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं।
रामाकोना में गैस सिलेंडर के लिए भटक रहे ग्रामीण, 10 से 15 दिन बाद भी नहीं मिल रही डिलीवरी
रामाकोना में गैस सिलेंडर के लिए भटक रहे ग्रामीण

छिंदवाड़ा। सिलेंडर रिफिल बुक करने के बाद एजेंसी द्वारा घर पहुंच सेवा देनी होती है, लेकिन कई उपभोक्ताओं को 10 से 15 दिन बीत जाने के बाद भी सिलेंडर की डिलीवरी नहीं मिल रही है। मजबूरी में जरूरतमंद लोगों को ब्लैक में महंगा सिलेंडर लेना पड़ रहा है और ग्रामीणों में इसे लेकर आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि HP गैस सिलेंडर का वाहन भी रामाकोना आए, ताकि लोगों को आसानी से सिलेंडर मिल सके।

41 गांव का केंद्र बिंदु है रामाकोना

ग्राम रामाकोना व्यापारिक और आर्थिक स्थिति से बहुत मजबूत है और इससे जुड़े 41 गांवों का केंद्र बिंदु है। यहां बीते कई बरसों से HP गैस सिलेंडर एजेंसी है, जो नाहर एलाइड एजेंसी छिंदवाड़ा की है। सिलेंडर रिफिल बुक करने के बाद एजेंसी द्वारा घर पहुंच सेवा देनी होती है, लेकिन उपभोक्ताओं को नियमित रूप से सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं।

10 से 15 दिन बाद भी नहीं मिल रही डिलीवरी

ग्रामीणों का कहना है कि एजेंसी का वाहन सिलेंडर लेकर कब आता है और कब जाता है, इसकी जानकारी भी नहीं मिलती है। कई बार सिलेंडर बुक करने के बाद 10 से 15 दिन तक डिलीवरी का इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में जरूरतमंद लोगों को मजबूरी में ब्लैक में सिलेंडर महंगा लेना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें: सीहोर में दूसरे दिन फिर हादसा, पार्वती नदी में गणेश विसर्जन के दौरान बहा 27 वर्षीय युवक; SDRF की तलाश भी रही बेनतीजा

बुधवार को आते हैं इंडियन और भारत गैस के वाहन

ग्राम में पंचायत प्रांगण पर प्रति सप्ताह बुधवार को इंडियन गैस और भारत गैस के वाहन नियमित आते हैं। लेकिन HP गैस सिलेंडर का वाहन यहां पर नहीं आता है, जिससे लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि HP गैस सिलेंडर का वाहन भी यहां आए, जिससे लोगों को गैस सिलेंडर आसानी से मिल सके।

Breaking News

12 दिन बाद मिली डिलीवरी,CM हेल्पलाइन में की शिकायत

राजेश सिंह ठाकुर ने बताया कि सिलेंडर बुक करने के बाद उन्हें भी 12 दिन के बाद सिलेंडर की डिलीवरी दी गई। डिलीवरी में देरी होने के कारण उन्होंने 181 सीएम हेल्पलाइन में कंप्लेंट डाला है। उनका कहना है कि उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

SDM को दिया था ज्ञापन,फिर भी नहीं आया वाहन

डॉ. गुलाब पांडे, जनपद सदस्य ने बताया कि बीते एक माह पहले उन्होंने SDM को HP गैस सिलेंडर का वाहन नहीं आने के कारण ज्ञापन दिया था। उस समय उन्हें आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही वाहन आएगा, किंतु अभी तक यहां वाहन नहीं आया है। ग्रामीण लगातार HP गैस सिलेंडर वाहन रामाकोना आने की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: पशु चिकित्सा अधिकारियों के प्रमोशन से जुड़ी याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने कहा- मात्र आशंका पर नहीं दायर कर सकते रिट

होम डिलीवरी का दावा भी निकला खोखला

सरकार और गैस एजेंसी संचालक बड़े-बड़े दावे करते हैं कि होम डिलीवरी की जा रही है, मगर रामाकोना में गाड़ी खड़ी कर बुजुर्ग और आम लोग अपना खाली सिलेंडर लाकर सिलेंडर सर पर उठा कर ले जा रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सरकार और गैस एजेंसी के दावे में कितनी सच्चाई है और आम लोग किस तरह मजबूर हैं, क्योंकि उन्हें होम डिलीवरी नहीं मिल रही है। इस संबंध में नाहर गैस एजेंसी संचालक सुभाष नाहर ने कहा कि जिस किसी उपभोक्ता को शिकायत है, वह उन्हें बताए और अपना कंज्यूमर नंबर दे, ऑनलाइन बुकिंग करने के बाद 2-3 दिन में डिलीवरी की जा रही है। अगर 10-12 दिन में डिलीवरी हो रही है तो पता लगाया जाएगा कि क्या कारण है।

Shyam Sahu
By Shyam Sahu

छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार हैं। 25 वर्षों का अनुभव अपने क्षेत्र में शासन प्रशासन की खबरें पाठकों त...Read More

Latest Posts