Happy Independence Day
🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

वंदे मातरम् के सम्मान में छिंदवाड़ा में भाजपा की मशाल यात्रा, कांग्रेस के खिलाफ लगाए नारे

छिंदवाड़ा में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को विशाल मशाल यात्रा निकाली। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और राष्ट्रभक्त नागरिक शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के कथित अपमान के विरोध में नारे लगाए गए।
Follow on Google News
वंदे मातरम् के सम्मान में छिंदवाड़ा में भाजपा की मशाल यात्रा, कांग्रेस के खिलाफ लगाए नारे
वंदे मातरम् के सम्मान में छिंदवाड़ा में भाजपा की मशाल यात्रा

छिंदवाड़ा। मशाल यात्रा में कार्यकर्ताओं ने हाथों में जलती मशालें लेकर ‘वंदे मातरम् का ये अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ भारत की स्वतंत्रता के संघर्ष, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इसका अपमान केवल एक गीत का अपमान नहीं, बल्कि करोड़ों देशवासियों की भावनाओं और राष्ट्र की अस्मिता का अपमान है। उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से अपने कृत्य पर आत्ममंथन करने और देशवासियों से माफी मांगने की बात कही।

जलती मशालों के साथ निकली विशाल यात्रा

राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के नेतृत्व में विशाल मशाल यात्रा निकाली गई। मशाल यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और राष्ट्रभक्त नागरिक शामिल हुए और राष्ट्रगीत के सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में जलती मशालें लेकर राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ अपना विरोध दर्ज कराया।

ये भी पढ़ें: अब एंजॉय करें 14D-360 डिग्री थियेटर में फिल्म, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया देश के पहले वर्चुअल चिड़ियाघर का लोकार्पण

‘वंदे मातरम्’ राष्ट्रभावना का प्रतीक

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि वंदे मातरम् भारत की स्वतंत्रता के संघर्ष, राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय चेतना और देशवासियों की भावनाओं का प्रतीक है। इसका अपमान केवल एक गीत का अपमान नहीं, बल्कि करोड़ों देशवासियों की भावनाओं और राष्ट्र की अस्मिता का अपमान है। उन्होंने कहा कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन में ‘वंदे मातरम्’ ने करोड़ों भारतीयों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने का कार्य किया। यह राष्ट्रगीत देश के गौरव, त्याग, संघर्ष और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना से जुड़ा हुआ है।

Breaking News

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से माफी की मांग

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा ‘वंदे मातरम्’ के प्रति किए गए अपमानजनक व्यवहार से देशभर के राष्ट्रभक्त नागरिकों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की भावनाओं को समझते हुए अपने कृत्य पर आत्ममंथन करना चाहिए और देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे राष्ट्रीय प्रतीक के प्रति प्रत्येक नागरिक और राजनीतिक दल को सम्मान का भाव रखना चाहिए। भाजपा ने इसी भावना के साथ मशाल यात्रा निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया।

ये भी पढ़ें: सीहोर पुलिस में हार्टफुलनेस योग-ध्यान से तनावमुक्त पुलिसिंग पर जोर, थानों की व्यवस्थाओं की समीक्षा

राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए प्रतिबद्ध भाजपा

शेषराव यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश की गौरवशाली परंपराओं की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र और राष्ट्रभावना से जुड़े प्रतीकों के सम्मान के लिए पूरी मजबूती के साथ खड़ा रहेगा। मशाल यात्रा में विधायक राजा कमलेश शाह, जिला महामंत्री विजय पांडे, कमलेश उईके, कार्यालय मंत्री भारत घई, नीरज बंटी पटेल, शैलेन्द्र पटेल, लखन वर्मा, ज्योति डेहरिया, अनिल गुप्ता, सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

Shyam Sahu
By Shyam Sahu

छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार हैं। 25 वर्षों का अनुभव अपने क्षेत्र में शासन प्रशासन की खबरें पाठकों त...Read More

icon

Latest Posts