PlayBreaking News

CG NEWS:दुर्ग में धर्मांतरण के आरोप पर बवाल, ईसाई सभा का हिंदू संगठनों ने किया विरोध

हिंदू जागरण मंच का आरोप है कि स्कूल संचालक की अनुमति से परिसर में चर्च संचालित किया जा रहा है, जहां धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से धर्मांतरण कराया जा रहा है। संगठन ने दावा किया कि हर रविवार बाहरी लोगों को प्रार्थना के लिए बुलाया जाता है और बच्चों पर भी प्रभाव डालने का प्रयास किया जाता है।
Follow on Google News
दुर्ग में धर्मांतरण के आरोप पर बवाल, ईसाई सभा का हिंदू संगठनों ने किया विरोध

RAIPUR/DURG NEWS। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में धर्मांतरण की सूचना को लेकर रविवार को तनावपूर्ण स्थिति निर्मित हो गई। पद्मनापुर थाना क्षेत्र के पोटिया गांव में आयोजित एक धार्मिक सभा को लेकर हिंदू संगठनों ने धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। वहीं राजनांदगांव में भी एक स्कूल परिसर में संचालित कथित चर्च को लेकर हिंदू जागरण मंच ने विरोध दर्ज कराया है।

धर्मांतरण की सूचना पर बढ़ा विवाद

दुर्ग जिले के पोटिया गांव में रविवार को ईसाई समाज के लोगों की एक सभा आयोजित की गई थी। सभा की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: दिनदहाड़े युवती से सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर भाई के बांधे हाथ-पैर, तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने संभाली स्थिति

स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय लोगों ने पद्मनापुर थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर शांत कराया और विवाद को बढ़ने से रोक दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सभी तथ्यों को खंगाला जा रहा है।

पास्टर के पुराने मामले की भी चर्चा

स्थानीय सूत्रों के अनुसार क्षेत्र से जुड़े पास्टर अमित कुमार वर्तमान में राजस्थान के उदयपुर में धर्मांतरण से जुड़े एक मामले में जेल में बंद हैं। इसी कारण पोटिया गांव में आयोजित सभा को लेकर भी लोगों के बीच संदेह और चर्चा का माहौल बना हुआ है। हालांकि पुलिस ने किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले जांच पूरी होने की बात कही है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: CCPL 2026 Final: बिलासपुर बुल्स ने जीता खिताब, रायगढ़ लायंस को 7 विकेट से हराया।

राजनांदगांव में भी उठे सवाल

इधर राजनांदगांव जिले में हिंदू जागरण मंच ने पनेका स्थित एमजीएम स्कूल परिसर में संचालित कथित चर्च को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

अवैध चर्च संचालन का आरोप

हिंदू जागरण मंच का आरोप है कि स्कूल संचालक की अनुमति से परिसर में चर्च संचालित किया जा रहा है, जहां धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से धर्मांतरण कराया जा रहा है। संगठन ने दावा किया कि हर रविवार बाहरी लोगों को प्रार्थना के लिए बुलाया जाता है और बच्चों पर भी प्रभाव डालने का प्रयास किया जाता है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का समर वेकेशन खत्म, 16 जून से सभी बेंचों में नियमित सुनवाई शुरू।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों और संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच का आश्वासन दिया है।

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts