Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWS: CCPL 2026 Final: बिलासपुर बुल्स ने जीता खिताब, रायगढ़ लायंस को 7 विकेट से हराया।

शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल में भरत गोंडवानी बने प्लेयर ऑफ द मैच, विजेता टीम को मिले 15 लाख रुपए। बिलासपुर बुल्स के तेज गेंदबाज भरत गोंडवानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। उनके अलावा वरुण सिंह भुई और मोहित राउत ने 2-2 विकेट लेकर रायगढ़ की बल्लेबाजी को नियंत्रित रखा। भरत की बेहतरीन गेंदबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
CCPL 2026 Final: बिलासपुर बुल्स ने जीता खिताब, रायगढ़ लायंस को 7 विकेट से हराया।

RAIPUR NEWS। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) 2026 के तीसरे सीजन का खिताब बिलासपुर बुल्स ने अपने नाम कर लिया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में बिलासपुर बुल्स ने रायगढ़ लायंस को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। तेज गेंदबाज भरत गोंडवानी की घातक गेंदबाजी और बल्लेबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर बिलासपुर ने पहली बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

फाइनल मुकाबले में बिलासपुर का दबदबा

रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में बिलासपुर बुल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही रायगढ़ लायंस पर दबाव बनाए रखा और नियमित अंतराल में विकेट हासिल किए। रायगढ़ की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 160 रन ही बना सकी।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: दिनदहाड़े युवती से सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर भाई के बांधे हाथ-पैर, तीन आरोपी गिरफ्तार

नयन चव्हाण ने खेली संघर्षपूर्ण पारी

रायगढ़ लायंस की ओर से नयन चव्हाण ने सर्वाधिक 41 रन बनाए। संगीत सोनी ने 32, आलोक साहू ने 25 और दीपक यादव ने 22 रन का योगदान दिया। हालांकि अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके, जिसके कारण टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में असफल रही।

भरत गोंडवानी की घातक गेंदबाजी

बिलासपुर बुल्स के तेज गेंदबाज भरत गोंडवानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। उनके अलावा वरुण सिंह भुई और मोहित राउत ने 2-2 विकेट लेकर रायगढ़ की बल्लेबाजी को नियंत्रित रखा। भरत की बेहतरीन गेंदबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का समर वेकेशन खत्म, 16 जून से सभी बेंचों में नियमित सुनवाई शुरू।

12 दिन तक चला क्रिकेट का रोमांच

3 जून से 14 जून तक आयोजित सीसीपीएल के तीसरे सीजन में प्रदेशभर के क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। 12 दिनों तक चले इस टूर्नामेंट का समापन बिलासपुर बुल्स की ऐतिहासिक जीत के साथ हुआ।

खिलाड़ियों को मिले व्यक्तिगत पुरस्कार

टूर्नामेंट में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए बिलासपुर बुल्स के विकल्प तिवारी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। रायगढ़ लायंस के संगीत सोनी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार मिला। वहीं बिलासपुर के रुद्र प्रताप देहारी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के सम्मान से नवाजा गया।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ के नन्हे बल्लेबाज ने रचा इतिहास: 13.5 साल के आरव राज ने पूरे किए 10 हजार रन, बने प्रदेश के पहले खिलाड़ी

विजेता और उपविजेता को मिला इनाम

सीसीपीएल 2026 के विजेता बिलासपुर बुल्स को 15 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई, जबकि उपविजेता रायगढ़ लायंस को 11 लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिला। आयोजन समिति ने सफल टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों का आभार व्यक्त किया।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts