Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWS:दिनदहाड़े युवती से सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर भाई के बांधे हाथ-पैर, तीन आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर गैंगरेप, वाड्रफनगर सामूहिक दुष्कर्म, छत्तीसगढ़ क्राइम न्यूज, बलरामपुर अपराध, युवती से गैंगरेप जब युवती के फुफेरे भाई ने आरोपियों का विरोध किया तो उन्होंने गमछे की मदद से उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद आरोपियों ने युवती को जबरन अपने कब्जे में लेकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना दिनदहाड़े होने के कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
दिनदहाड़े युवती से सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर भाई के बांधे हाथ-पैर, तीन आरोपी गिरफ्तार

RAIPUR/ BALRAMPUR। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र में दिनदहाड़े सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। युवती अपने फुफेरे भाई के साथ रिश्तेदार के घर जा रही थी, तभी तीन युवकों ने रास्ता रोककर वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने भाई के हाथ-पैर बांध दिए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

रास्ते में रोका, जंगल क्षेत्र में ले जाकर किया अपराध

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर पीड़िता अपने फुफेरे भाई के साथ वाड्रफनगर क्षेत्र में स्थित अपनी फुआ के घर जाने निकली थी। दोनों बस स्टैंड पर उतरने के बाद पैदल आगे बढ़ रहे थे। रास्ते में पड़ने वाले जंगलनुमा इलाके में बाइक सवार तीन युवक पहुंचे और युवती को रोक लिया।

विरोध करने पर भाई को बनाया बंधक

जब युवती के फुफेरे भाई ने आरोपियों का विरोध किया तो उन्होंने गमछे की मदद से उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद आरोपियों ने युवती को जबरन अपने कब्जे में लेकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना दिनदहाड़े होने के कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का समर वेकेशन खत्म, 16 जून से सभी बेंचों में नियमित सुनवाई शुरू।

साहस दिखाकर पुलिस तक पहुंचा पीड़िता का भाई

वारदात के दौरान पीड़िता का भाई किसी तरह अपने बंधन खोलने में सफल रहा। इसके बाद वह तुरंत भागकर वाड्रफनगर पुलिस सहायता केंद्र पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तीनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तेजी से कार्रवाई की। घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को कुछ ही समय में गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद पीड़िता के बयान दर्ज किए गए और चिकित्सकीय जांच सहित कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: रायगढ़ के किसानों को बड़ी सौगात: 4.19 करोड़ की लागत से बनेंगे 5 हाईटेक वेयरहाउस, 9 हजार मीट्रिक टन होगी भंडारण क्षमता



25 वर्ष से कम उम्र के बताए जा रहे आरोपी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों की उम्र 25 वर्ष से कम है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

इलाके में आक्रोश, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी और आरोपियों को कानून के अनुसार कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts