PlayBreaking News

CG NEWS: स्कूल चले हम: छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, शाला प्रवेश उत्सव के तहत बच्चों को मिलेंगी यूनिफॉर्म, किताबें और साइकिल

27 जून तक चलेगा शाला प्रवेश उत्सव, 30 जून को होगा राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम; स्कूलों में तिलक लगाकर किया गया विद्यार्थियों का स्वागत राज्य सरकार द्वारा आयोजित शाला प्रवेश उत्सव 27 जून तक मनाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालयों से जोड़ना और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। वहीं 30 जून को राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा
Follow on Google News
स्कूल चले हम: छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, शाला प्रवेश उत्सव के तहत बच्चों को मिलेंगी यूनिफॉर्म, किताबें और साइकिल

RAIPUR NEWS। छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत सोमवार से हो गई। राज्य के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में नियमित कक्षाएं शुरू हो गई हैं। इसके साथ ही प्रदेशभर में 16 जून से 27 जून तक शाला प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थियों को नि:शुल्क यूनिफॉर्म, पाठ्यपुस्तकें और साइकिल वितरित की जाएंगी। स्कूलों में बच्चों का पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: सक्ती जनपद पंचायत में ACB का बड़ा एक्शन: CEO समेत 3 कर्मचारी 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।

नए सत्र के साथ स्कूलों में लौटी रौनक

गर्मी की लंबी छुट्टियों के बाद प्रदेश के स्कूल एक बार फिर बच्चों की चहल-पहल से गुलजार हो उठे। राजधानी रायपुर सहित विभिन्न जिलों के विद्यालयों में पहले दिन विद्यार्थियों का उत्साह देखने लायक रहा। शिक्षकों ने बच्चों का तिलक लगाकर और नई किताबें भेंट कर स्वागत किया। पहली बार स्कूल पहुंचे नन्हे विद्यार्थियों के लिए यह दिन विशेष यादगार बन गया।



27 जून तक चलेगा शाला प्रवेश उत्सव

राज्य सरकार द्वारा आयोजित शाला प्रवेश उत्सव 27 जून तक मनाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालयों से जोड़ना और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। वहीं 30 जून को राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्कूल शिक्षा मंत्री सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

विद्यार्थियों को मिलेंगी आवश्यक शैक्षणिक सुविधाएं

शाला प्रवेश उत्सव के दौरान विद्यार्थियों को नि:शुल्क यूनिफॉर्म, पाठ्यपुस्तकें और साइकिल वितरित की जाएंगी। सरकार का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ना और उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: मुख्यमंत्री साय आज मंत्रालय में विभागीय कार्यों की करेंगे समीक्षा



धमतरी में उत्साह और उल्लास के साथ शुरुआत

धमतरी जिले के गोकुलपुर प्राथमिक शाला में सुबह राज्य गीत और राष्ट्रगान के साथ नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ किया गया। विद्यालय पहुंचे बच्चों का तिलक लगाकर और चॉकलेट देकर स्वागत किया गया। स्कूल परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और बच्चों ने नई कक्षाओं तथा नए साथियों के साथ अपने शैक्षणिक सफर की शुरुआत की।



पहले से पूरी की गई थीं तैयारियां

शिक्षकों ने बताया कि लगभग दो महीने की छुट्टियों के बाद बच्चों को पुनः पढ़ाई से जोड़ना चुनौतीपूर्ण होता है। इसे ध्यान में रखते हुए विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, कक्षाओं की व्यवस्था, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं को पहले ही दुरुस्त कर लिया गया था। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नियमित उपस्थिति, अनुशासन और मन लगाकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।

ये भी पढ़ें: CG NEWS : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 90 दिन में चार्जशीट नहीं तो सरकारी कर्मचारी का निलंबन स्वतः होगा समाप्त



बच्चों के सर्वांगीण विकास पर रहेगा फोकस

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार पूरे शैक्षणिक सत्र में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। नए सत्र की शुरुआत के साथ ही स्कूलों में एक बार फिर उत्साह, उमंग और नई उम्मीदों का माहौल दिखाई दे रहा है।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts