Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'कार में जबरदस्ती बैठाया, मुंह में कपड़ा ठूंसा...'पद्मश्री फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश, पुलिस चैकिंग में पकड़े गए आरोपी

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में पद्मश्री समाजसेविका फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश को ट्रैफिक पुलिस ने नाकाम कर दिया। आरोपियों ने उन्हें बहाने से कार में बैठाकर ले जाने की कोशिश की, लेकिन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बचा लिया। घटना के बाद सियासत तेज हो गई है और कांग्रेस ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
पद्मश्री फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश, पुलिस चैकिंग में पकड़े गए आरोपी

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पद्मश्री सम्मान से सम्मानित समाजसेविका फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश की गई, लेकिन ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया।

यह घटना सुकुलदैहान क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, चार लोग- दो महिलाएं और दो पुरुष फूलबासन बाई यादव के घर पहुंचे। बताया जा रहा है कि ये लोग पहले से उनके परिचित थे। आरोप है कि पहले उन्होंने सामान्य बातचीत की। फिर एक दिव्यांग व्यक्ति से मिलने और फोटो लेने का बहाना बनाकर उन्हें घर से बाहर कार तक ले गए।

जबरदस्ती कार में बैठाया, मुंह में कपड़ा ठूंसा

जैसे ही वे कार के पास पहुंचीं, आरोपियों ने उन्हें जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया। बताया जा रहा है कि कार के अंदर उनके हाथ-पैर पकड़ लिए गए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया, ताकि वे शोर न मचा सकें।

ये भी पढ़ें: पति बोला- ‘धोखा’, पत्नी बोली- ‘प्रताड़ना’... भाजपा नेता संग रिसॉर्ट में मिली टीचर, रंगे हाथ पकड़ने का VIDEO VIRAL

ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से बची जान

इसी दौरान चिखली चौकी के पास ट्रैफिक पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। जब कार वहां पहुंची, तो फूलबासन बाई यादव ने किसी तरह हाथ हिलाकर और आवाज देकर मदद मांगी। एक पुलिसकर्मी को शक हुआ और तुरंत गाड़ी रुकवाई गई। तलाशी लेने पर अपहरण की कोशिश का मामला सामने आ गया।

कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

इस घटना को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर हमला बोला है। पार्टी नेताओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग की है।

ये भी पढ़ें: ‘धक्का दिया, लात मारी… ये गंदा खेल है’ : हार के बाद ममता बनर्जी के गंभीर आरोप

चारों आरोपी हिरासत में, जांच जारी

घटना के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही इस साजिश के पीछे की असली वजह सामने आएगी। समय पर कार्रवाई होने से एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts