PlayBreaking News

पति बोला- ‘धोखा’, पत्नी बोली- ‘प्रताड़ना’...भाजपा नेता संग रिसॉर्ट में मिली टीचर, रंगे हाथ पकड़ने का VIDEO VIRAL

बालोद में पति-पत्नी के विवाद ने तूल पकड़ लिया है। पति ने पत्नी को रिसॉर्ट में दूसरे व्यक्ति के साथ पकड़ने का दावा किया है, जबकि पत्नी ने सभी आरोपों को झूठा बताते हुए पति पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। वायरल वीडियो के बीच मामला पुलिस जांच में है और सच सामने आना बाकी है।
Follow on Google News
भाजपा नेता संग रिसॉर्ट में मिली टीचर, रंगे हाथ पकड़ने का VIDEO VIRAL

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक पति-पत्नी के विवाद ने बड़ा रूप ले लिया है। भाजपा से जुड़े एक कार्यकर्ता ने अपनी शिक्षिका पत्नी को एक रिसॉर्ट में दूसरे व्यक्ति के साथ पकड़ने का दावा किया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, पत्नी ने पति के सभी आरोपों को झूठा बताते हुए उल्टा उसी पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।

पति का आरोप- पत्नी के कई लोगों से संबंध, बच्चों के साथ मारपीट

पति अब्दुल ताहिर ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) को लिखित शिकायत देकर कहा है कि उसकी पत्नी के कई पुरुषों से अवैध संबंध हैं। उसने आरोप लगाया कि विरोध करने पर पत्नी उसके और बच्चों के साथ मारपीट करती है, गाली-गलौज करती है और जान से मारने की धमकी भी देती है।

पति के अनुसार, पत्नी बच्चों के साथ भी क्रूर व्यवहार करती थी। उसने आरोप लगाया कि बच्चों की आंखों में मिर्च पाउडर डालती थी और गर्म प्रेस से जलाती थी।

17 साल तक सब ठीक, फिर बदला व्यवहार

अब्दुल ताहिर ने बताया कि उसकी शादी साल 2006 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। करीब 17 साल तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन पिछले 2 साल से पत्नी का व्यवहार बदल गया है, जिससे पूरा परिवार परेशान है।

मोबाइल से मिले सबूत, बढ़ा शक

पति का कहना है कि उसे पत्नी के मोबाइल में आपत्तिजनक मैसेज मिले। आसपास के लोगों से भी जानकारी मिली कि वह स्कूल जाने के बहाने अन्य पुरुषों के साथ घूमती है। जब उसने इस बारे में बात की, तो पत्नी ने झगड़ा शुरू कर दिया।

घर से निकालने और जहर देने की धमकी का आरोप

पति ने यह भी आरोप लगाया कि पत्नी उसे और बच्चों को घर से निकालने की धमकी देती है। उसने कहा कि घर उसके नाम पर है, इसलिए वह कभी भी उन्हें बाहर कर सकती है। साथ ही खाने में जहर देने की धमकी भी देती है।

रिसॉर्ट में पकड़ने का दावा, पुलिस को भी साथ ले गया

पति के अनुसार, 25 अप्रैल 2026 को उसे सूचना मिली कि उसकी पत्नी एक व्यक्ति असरार अहमद के साथ डंगनिया के एक रिसॉर्ट में है। इसके बाद वह अपने रिश्तेदार और पुलिस के साथ मौके पर पहुंचा।

वहां पहुंचने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर आवाज देने के बाद पहले आरोपी व्यक्ति बाहर आया और कुछ समय बाद पत्नी बाहर निकली। इस दौरान पति ने वीडियो भी बना लिया।

पत्नी का पलटवार- पति पर लगाए प्रताड़ना और बदनामी के आरोप

पत्नी ने पति के सभी आरोपों को गलत बताया है। उसका कहना है कि उसका पति नशे का आदी है और लंबे समय से उसके साथ मारपीट करता है। महिला ने कहा कि वह पति की प्रताड़ना से परेशान होकर दो बार आत्महत्या की कोशिश कर चुकी है। उसने यह भी आरोप लगाया कि पति उसे समाज में बदनाम कर रहा है।

पत्नी का दावा- घर और परिवार की जिम्मेदारी मैंने निभाई

महिला ने बताया कि नौकरी मिलने के बाद उसने अपनी कमाई से मायके और ससुराल दोनों की जिम्मेदारियां निभाईं। उसने परिवार के सदस्यों की शादी और इलाज तक में सहयोग किया। उसका कहना है कि पति ने कभी जिम्मेदारी नहीं निभाई और अब बच्चों को भी उसके खिलाफ भड़का दिया है।

रिसॉर्ट जाने पर दी सफाई

रिसॉर्ट में मौजूद होने को लेकर महिला ने कहा कि वह अपनी मर्जी से वहां गई थी और इसमें कोई गलत बात नहीं है।

इस पूरे विवाद के बाद पति ने पुलिस से जांच और कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पत्नी ने भी न्याय की मांग की है। फिलहाल मामला जांच के दायरे में है और दोनों पक्ष अपने-अपने आरोपों पर कायम हैं।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts