Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG News :यूरोप टूर पर गए रायपुर के कारोबारी अजय निहलानी की मौत, परिवार ने पार्थिव शरीर भारत लाने की लगाई गुहार

रायपुर के कारोबारी अजय सुंदर निहलानी का पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे एजुकेशनल टूर पर यूरोप गए थे। परिवार ने भारतीय दूतावास, प्रशासन और पीएमओ से पार्थिव शरीर को जल्द भारत लाने में सहयोग की अपील की है।
यूरोप टूर पर गए रायपुर के कारोबारी अजय निहलानी की मौत, परिवार ने पार्थिव शरीर भारत लाने की लगाई गुहार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कारोबारी अजय सुंदर निहलानी (49) का पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे 40 सदस्यीय भारतीय दल के साथ एजुकेशनल टूर पर यूरोप गए थे। यात्रा के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

यूरोप दौरे पर गए थे अजय निहलानी

जानकारी के अनुसार, अजय निहलानी एक एजुकेशनल टूर के तहत यूरोप पहुंचे थे। इस दल में रायपुर से दो लोग शामिल थे। यात्रा के दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

पार्थिव शरीर रायपुर लाने की प्रक्रिया जारी

अजय निहलानी के निधन के बाद परिवार और परिचितों में शोक की लहर है। उनके भाई संजय कुमार निहलानी ने बताया कि अजय के साथ यात्रा कर रहे नीरज बाजपेयी पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए आवश्यक दस्तावेजी और कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर रहे हैं। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उनका शव रायपुर लाया जाएगा।

Breaking News

एंबेसी, प्रशासन और पीएमओ से मदद की अपील

परिवार ने भारतीय दूतावास, स्थानीय प्रशासन, एयरलाइन अधिकारियों और अन्य संबंधित एजेंसियों से सहयोग की अपील की है, ताकि पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाया जा सके। वहीं, सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पीएमओ और संबंधित अधिकारियों को टैग कर मदद की मांग की है।

/img/15/1780150313191

रायपुर में पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

रायपुर में पिछले कुछ महीनों के दौरान हार्ट अटैक से अचानक मौत के कई मामले सामने आए हैं। करीब तीन महीने पहले एक कारोबारी की बैडमिंटन खेलते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। युवा कारोबारी हिमांशु श्रीवास्तव को भी खेल के दौरान दिल का दौरा पड़ा था। इसके अलावा छत्तीसगढ़ी अभिनेता राजेश अवस्थी का भी हार्ट अटैक से निधन हो चुका है। वहीं अंबिकापुर में एक युवा कारोबारी की स्कूटी स्टार्ट करते समय मौत हो गई थी, जबकि एक युवक को चलती बाइक पर हार्ट अटैक आने का मामला भी सामने आया था।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts