रायपुर में आज कृष्ण जन्म की धूम,कारागार में होगा कान्हा का जन्म,जैतूसाव मठ में 11 क्विंटल मालपुए का भोग

रायपुर: राजधानी रायपुर में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर भक्ति और उल्लास का रंग देखने को मिलेगा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के लिए शहर के प्रमुख मंदिरों में विशेष तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कहीं भव्य सजावट तो कहीं महाभिषेक और छप्पन भोग की तैयारी है। जैतूसाव मठ में 11 क्विंटल मालपुए और 1 क्विंटल पंजीरी का भोग लगाया जाएगा, जबकि समता कॉलोनी के राधाकृष्ण मंदिर में 101 लीटर दूध से अभिषेक होगा। कोतवाली स्थित कारागार में भी भगवान कृष्ण के जन्म का विशेष आयोजन आकर्षण का केंद्र रहेगा।

यह भी पढ़ें: मंत्री के काफिले की गाड़ी पर गिरा बूम बैरियर, टोल कर्मचारी से मारपीट का VIDEO वायरल
कारागार में गूंजेगा ‘नंद के घर आनंद भयो’
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रायपुर के कोतवाली स्थित कारागार में भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कृष्ण जन्म की उस कथा को जीवंत किया जाएगा, जिसमें भगवान ने कारागार में देवकी और वासुदेव के यहां जन्म लिया था।

रात में जन्मोत्सव का विशेष आयोजन
जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण के जन्म के निर्धारित समय पर विशेष पूजा-अर्चना, आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। श्रद्धालुओं के लिए यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ कृष्ण जन्म की पौराणिक कथा से जुड़ा विशेष अनुभव होगा जहां कभी बंदिशों की कहानी थी, वहीं आज कान्हा के जन्म की गूंज सुनाई देगी।
यह भी पढ़ें: ऑनलाइन अटेंडेंस के विरोध में टीचर का VIDEO वायरल, अब सस्पेंड:
जैतूसाव मठ में 11 क्विंटल मालपुए का भोग
रायपुर के प्रसिद्ध जैतूसाव मठ में जन्माष्टमी को लेकर खास तैयारियां की गई हैं। यहां भगवान श्रीकृष्ण को 11 क्विंटल मालपुए और 1 क्विंटल पंजीरी का भोग लगाया जाएगा। भोग की तैयारी ने खींचा ध्यान बड़ी मात्रा में तैयार होने वाला प्रसाद जन्माष्टमी आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेगा। मंदिर परिसर को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया है। जन्मोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में पहुंचने की उम्मीद है।

101 लीटर दूध से होगा कान्हा का अभिषेक
समता कॉलोनी स्थित राधाकृष्ण मंदिर में भी जन्माष्टमी को लेकर विशेष आयोजन होगा। यहां भगवान श्रीकृष्ण का 101 लीटर दूध से महाभिषेक किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: 10 हजार की रिश्वत लेते प्राचार्य और बाबू को ACB ने किया गिरफ्तार, एरियर निकालने के बदले मांगी थी रकम
भजन-कीर्तन से भक्तिमय होगा मंदिर परिसर
अभिषेक के साथ विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन होंगे। जन्माष्टमी के मौके पर मंदिर को फूलों और रोशनी से सजाया गया है।
ISKCON में तीन दिन तक कृष्ण उत्सव
रायपुर के इस्कॉन मंदिर में इस बार तीन दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं भी होंगी। भजन, महाभिषेक और छप्पन भोग बनेगा आकर्षण महोत्सव के दौरान भजन-कीर्तन, महाभिषेक और छप्पन भोग जैसे विशेष कार्यक्रम होंगे। श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: न्यू विस्टा सीमेंट प्लांट में काम के दौरान मजदूर की बिगड़ी तबीयत,अचानक हुई मौत से परिजनों का फूटा गुसा
रायगढ़-बिलासपुर में भी जन्माष्टमी की धूम
रायपुर के साथ-साथ रायगढ़ और बिलासपुर के प्रमुख मंदिरों में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। मंदिरों में आकर्षक विद्युत सजावट, फूलों की सजावट और पूजा-अर्चना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
मंदिरों में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
जन्माष्टमी के मौके पर शाम से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने की संभावना है। रात में कृष्ण जन्म के बाद आरती और प्रसाद वितरण के साथ उत्सव का समापन होगा।




















