🌤️
--Raipur, India

Raipur:छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर के व्यापारियों की बड़ी साझेदारी,B2B टेबल पर बनी नई कारोबारी रणनीति

रायपुर में पहली बार दो प्रांतीय चेम्बर्स का बिजनेस कनेक्ट, उद्योग-व्यापार और रोजगार बढ़ाने पर जोर। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छग में उद्योग एवं व्यापार को पूर्वोत्तर भारत के बड़े बाजार से जोड़ना रहा। कारोबारियों ने एक-दूसरे के साथ सीधे संपर्क बनाकर व्यापारिक संभावनाओं, उत्पादों के बाजार और सप्लाई चेन पर चर्चा की। आयोजकों का कहना है कि इस पहल से दोनों क्षेत्रों के बीच कारोबारी संबंध मजबूत होगे।
Follow on Google News
छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर के व्यापारियों की बड़ी साझेदारी,B2B टेबल पर बनी नई कारोबारी रणनीति

रायपुर: छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर भारत के व्यापारिक रिश्तों को नई दिशा देने के लिए रायपुर में पहली बार दो प्रांतीय व्यापारिक संस्थाओं के बीच बड़ा बिजनेस कनेक्ट आयोजित किया गया। होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल में आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (CCCI) और पूर्वोत्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड कम्युनिटी (PCCC) से जुड़े प्रमुख उद्योगपति और कारोबारी शामिल हुए। B2B मीटिंग, मार्केट एक्सचेंज, नेटवर्किंग और फ्रेंचाइजी अवसरों पर दिनभर चर्चा हुई।

Narayanapur: नारायणपुर में नक्सलियों तक विस्फोटक पहुंचाने का खेल बेनकाब, 3 दोषी करार

B2B टेबल पर कारोबार का नया रोडमैप

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के उद्योग एवं व्यापार को पूर्वोत्तर भारत के बड़े बाजार से जोड़ना रहा। कारोबारियों ने एक-दूसरे के साथ सीधे संपर्क बनाकर व्यापारिक संभावनाओं, उत्पादों के बाजार और सप्लाई चेन पर चर्चा की। आयोजकों का कहना है कि इस पहल से दोनों क्षेत्रों के बीच कारोबारी संबंध मजबूत होंगे।

Bilaspur: दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या, शराब दुकान के सामने मचा बवाल

सतीश थौरानी बोले- यह सिर्फ व्यापारिक मुलाकात नहीं

छत्तीसगढ़ चेम्बर के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने कहा कि यह केवल दो व्यापारिक संस्थाओं का मिलन नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर भारत के बीच आर्थिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के पास प्राकृतिक संसाधन, विनिर्माण क्षमता और उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल है। वहीं पूर्वोत्तर भारत में बड़ा संभावनाशील बाजार मौजूद है। दोनों क्षेत्रों के बीच व्यापार बढ़ने से नए उद्योग और निवेश के अवसर पैदा होंगे, जिसका सीधा असर रोजगार पर भी पड़ेगा।

चेम्बर बोले- व्यापार के नए द्वार खुले

चेम्बर के महामंत्री अजय भसीन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में व्यापार की असीम संभावनाएं हैं। प्रदेश का व्यापारी वर्ग पूर्वोत्तर चेम्बर के साथ कारोबारी संबंधों को नई ऊंचाई देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि दोनों क्षेत्रों का मजबूत समन्वय उद्योग और व्यापार को गति देगा।

Raipur: HC कोर्ट का बड़ा एक्शन,सहायक आयुक्त से 13.14 लाख की वसूली, कुर्की वारंट जारी

पूर्वोत्तर के कारोबारियों को छत्तीसगढ़ में निवेश का न्योता

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रमुख संरक्षक चतुर्भुज अग्रवाल ने पूर्वोत्तर से आए उद्यमियों से छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापित करने की पहल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि उद्योगों की स्थापना में चेम्बर की ओर से हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

ज्वेलरी से स्टील तक बाजार की तलाश

PCCC दिल्ली NCR के चेयरमेन अजय खेमानी ने छत्तीसगढ़ के कारोबारियों की क्षमता और उत्साह की सराहना की। उन्होंने दोनों क्षेत्रों के बीच सीधे तालमेल को व्यापार के लिए महत्वपूर्ण बताया और सहयोग का भरोसा दिलाया। PCCC के वाइस चेयरमेन सुशील अग्रवाल ने लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन के लिहाज से इस पहल को महत्वपूर्ण बताया। वहीं अध्यक्ष राजेश सोनी ने कहा कि पूर्वोत्तर का बाजार छत्तीसगढ़ के ज्वेलरी, स्टील, सीमेंट और कृषि आधारित उत्पादों के लिए बड़ी संभावनाएं रखता है।

Raipur: 15 अगस्त से ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी के नियमों में बदलाव, जानें चालान, RC और इंश्योरेंस से जुड़ी बड़ी राहत

उद्योग और रोजगार को मिलेगी नई रफ्तार

आयोजकों के अनुसार बिजनेस कनेक्ट का मकसद केवल कारोबारी मुलाकात तक सीमित नहीं है। दोनों क्षेत्रों के बीच व्यापारिक नेटवर्क मजबूत होने से नए बाजार, निवेश और उद्योगों के विस्तार के रास्ते खुल सकते हैं। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी बनने की उम्मीद है।

पूर्वोत्तर चेम्बर के पदाधिकारियों का सम्मान

कार्यक्रम के समापन अवसर पर छत्तीसगढ़ चेम्बर की ओर से पूर्वोत्तर चेम्बर के प्रमुख पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ, शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में दोनों संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न औद्योगिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में उद्योगपति मौजूद रहे।

Raipur: शराब घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार,3400 करोड़ केस में पूछताछ

किन क्षेत्रों में दिख सकती है नई कारोबारी संभावनाएं?

बिजनेस कनेक्ट में खास तौर पर ज्वेलरी, स्टील, सीमेंट, कृषि आधारित उत्पाद, लॉजिस्टिक्स, सप्लाई चेन, फ्रेंचाइजी और अन्य व्यापारिक क्षेत्रों में संभावनाओं पर जोर रहा। चेम्बर का मानना है कि छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर के कारोबारियों के बीच सीधा संपर्क बढ़ने से दोनों क्षेत्रों को नए बाजार मिल सकते हैं।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

icon

Latest Posts