🌤️
--Raipur, India

PlayBreaking News

Raipur: शराब घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार,3400 करोड़ केस में पूछताछ

आज कोर्ट में पेशी, ED मांगेगी रिमांड; शराब घोटाले के साथ कोल लेवी और कस्टम मिलिंग मामले में भी भूमिका के आरोप,रामगोपाल अग्रवाल को इससे पहले आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने गिरफ्तार कर पूछताछ की थी। अब ED ने उन्हें अपनी हिरासत में लिया है। ED के वकील सौरभ पांडेय ने रामगोपाल अग्रवाल को ED हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की है।
Follow on Google News
 शराब घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार,3400 करोड़ केस में पूछताछ

रायपुर: छत्तीसगढ़ के कथित 3400 करोड़ रुपए के शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रहे रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद ED अब उनसे शराब घोटाले समेत अन्य मामलों में पूछताछ की तैयारी में है। एजेंसी मंगलवार को उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग कर सकती है।

यह भी पढ़ें: Raipur: मौत के 42 दिन बाद जिंदा हुआ रिकॉर्ड,मेडिकल कॉलेज से मृत आरक्षक के मोबाइल पर आया मैसेज,आप स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं

ED की गिरफ्त में रामगोपाल अग्रवाल

रामगोपाल अग्रवाल को इससे पहले आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने गिरफ्तार कर पूछताछ की थी। अब ED ने उन्हें अपनी हिरासत में लिया है। ED के वकील सौरभ पांडेय ने रामगोपाल अग्रवाल को ED हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की है।

कोर्ट में पेशी, रिमांड पर रहेगी नजर

गिरफ्तारी के बाद अब रामगोपाल अग्रवाल को अदालत में पेश किया जाएगा। ED उनसे पूछताछ के लिए रिमांड मांग सकती है। एजेंसी का फोकस कथित शराब घोटाले में पैसों के लेन-देन और उससे जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाने पर रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Raigarh: रायगढ़ में CHP चौक हिंसा पर पुलिस का शिकंजा, एक और आरोपी गिरफ्तार

शराब घोटाले में क्या है आरोप?

EOW के मुताबिक, रामगोपाल अग्रवाल पर शराब घोटाले, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग से जुड़े पैसों को ठिकाने लगाने में भूमिका होने का आरोप है। इन्हीं आरोपों से जुड़े तथ्यों की जांच के लिए एजेंसी ने उनसे पूछताछ की है।

तीन साल बाद किया था सरेंडर

रामगोपाल अग्रवाल करीब तीन साल तक जांच एजेंसियों की कार्रवाई से दूर रहे। इसके बाद 8 जुलाई को उन्होंने EOW-ACB कार्यालय पहुंचकर सरेंडर किया था। मेडिकल परीक्षण के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने 9 जुलाई को उन्हें 17 जुलाई तक पुलिस रिमांड में भेजा था। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उन्हें 5 अगस्त तक EOW की कस्टडी में भेजा गया था।

यह भी पढ़ें: sakti: बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र नहीं बना तो तहसील में भूख हड़ताल पर बैठा पूरा परिवार,3 साल से कट रहे दफ्तरों के चक्कर

जेल जाने से पहले भूपेश बघेल ने की थी मुलाकात

25 जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने रामगोपाल अग्रवाल से मुलाकात की थी। इस दौरान भूपेश बघेल ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस नेताओं को बदनाम करने के लिए जांच एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

3400 करोड़ के शराब घोटाले की जांच

छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले में जांच एजेंसियां सरकारी शराब कारोबार में कथित अनियमितताओं, अवैध वसूली और पैसों के लेन-देन की जांच कर रही हैं। एजेंसियों का आरोप है कि शराब कारोबार में एक संगठित नेटवर्क के जरिए बड़ी रकम का लेन-देन हुआ।

यह भी पढ़ें: Raipur: SI भर्ती परीक्षाओं का टकराव खत्म,CM साय के निर्देश पर बदली SI-प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तारीख

डुप्लीकेट होलोग्राम से शराब बेचने का आरोप

ED की ओर से दर्ज FIR के आधार पर ACB भी मामले की जांच कर रही है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, वर्ष 2019 से 2022 के बीच सरकारी शराब दुकानों से कथित तौर पर डुप्लीकेट होलोग्राम लगी शराब बेची गई। आरोप है कि इससे सरकार को बड़े पैमाने पर राजस्व का नुकसान हुआ।

जांच में सामने आए थे कई नाम

ED ने अपनी जांच में तत्कालीन IAS अधिकारी अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के तत्कालीन एमडी AP त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के कथित सिंडिकेट का उल्लेख किया है। एजेंसी का आरोप है कि इसी नेटवर्क के जरिए शराब कारोबार में कथित अनियमितताओं को अंजाम दिया गया।

यह भी पढ़ें: Bilaspur: मुस्लिम कानून में Hiba पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला,सिर्फ रजिस्ट्री काफी नहीं, कब्जा देना भी जरूरी

अब रामगोपाल से पूछताछ पर नजर

रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद शराब घोटाले की जांच एक बार फिर चर्चा में है। कोर्ट में पेशी के बाद ED को रिमांड मिलने पर उनसे पैसों के लेन-देन, कथित नेटवर्क और अन्य आरोपियों से संबंधों को लेकर पूछताछ की जा सकती है। हालांकि, इन आरोपों पर अंतिम निष्कर्ष अदालत की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

icon

Latest Posts