Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रिंकू सिंह ने मंगेतर प्रिया सरोज को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

रिंकू सिंह ने मंगेतर और सपा सांसद प्रिया सरोज को 28वें जन्मदिन पर खास अंदाज में बधाई दी। दोनों की शादी 4 दिसंबर 2026 को लखनऊ में होगी।
रिंकू सिंह ने मंगेतर प्रिया सरोज को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें
प्रिया के बर्थडे पर रिंकू का खास पोस्ट!

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने अपनी मंगेतर और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज को जन्मदिन पर खास अंदाज में बधाई दी है। प्रिया अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर रिंकू ने सोशल मीडिया पर उनके साथ कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं और एक खास संदेश भी लिखा। रिंकू सिंह ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- हैप्पी बर्थडे प्रिया। इस बार का बर्थडे खास है, और आने वाले दिन उससे भी ज्यादा। उनके इस संदेश को दोनों की शादी की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

4 दिसंबर को लखनऊ में होगी शादी

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर 2026 को लखनऊ में होने वाली है। दोनों की सगाई पिछले साल जून में लखनऊ में हुई थी। शादी की तारीख नजदीक आने के साथ ही दोनों के प्रशंसकों के बीच भी इस खास मौके को लेकर उत्सुकता है।

कौन हैं प्रिया सरोज?

प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी की सांसद हैं। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की मछलीशहर सीट से जीत हासिल की थी। उन्होंने बीजेपी के उम्मीदवार बीपी सरोज को 35,850 वोटों के अंतर से हराया था। प्रिया पूर्व सांसद और विधायक तूफानी सरोज की बेटी हैं।

Rinku Singh

सोशल मीडिया से शुरू हुई थी दोनों की बातचीत

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की बातचीत सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई थी। धीरे-धीरे दोनों करीब आए और उनका रिश्ता आगे बढ़ा। बताया जाता है कि शुरुआत में प्रिया के परिवार को इस रिश्ते पर आपत्ति थी, लेकिन करीब तीन साल की कोशिशों के बाद दोनों परिवार इस रिश्ते के लिए राजी हो गए। अब दोनों 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

Latest Posts