Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

धर्मेंद्र की पहली बरसी पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है; शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर हेमा मालिनी भावुक हो गईं। उन्होंने पति के साथ पुरानी तस्वीरें शेयर कर लिखा कि एक साल बाद भी उनका दुख कम नहीं हुआ है। हेमा ने धर्मेंद्र को अपना दोस्त, मार्गदर्शक और पूरी दुनिया बताते हुए फैंस का भी शुक्रिया अदा किया।
धर्मेंद्र की पहली बरसी पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है; शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें
धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर हेमा मालिनी ने भावुक पोस्ट शेयर की। उन्होंने बताया कि एक साल बाद भी पति की कमी महसूस होती है और उनके बिना जिंदगी खाली लगती है।

हिंदी सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी भावुक हो गईं। 24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले धर्मेंद्र को याद करते हुए हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट लिखा। उन्होंने बताया कि पति के जाने के एक साल बाद भी उनका दुख कम नहीं हुआ है। धर्मेंद्र उनके लिए सिर्फ जीवनसाथी नहीं, बल्कि सबसे अच्छे दोस्त, मार्गदर्शक और सबसे बड़ा सहारा थे। हेमा ने इस खास मौके पर धर्मेंद्र के साथ बिताए खूबसूरत पलों की कई तस्वीरें भी शेयर कीं।

धर्मेंद्र की याद में हेमा मालिनी ने लिखा भावुक नोट

धर्मेंद्र की पहली बरसी पर हेमा मालिनी ने अपने दिल की बात सोशल मीडिया के जरिए जाहिर की। उन्होंने लिखा कि एक साल बीत जाने के बाद भी धर्मेंद्र को खोने का दर्द वैसा ही है। उनकी जिंदगी में आई इस कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता। हेमा ने अपने संदेश में धर्मेंद्र को अपना सब कुछ बताया। उन्होंने लिखा कि धर्मेंद्र उनके पति होने के साथ-साथ उनके दोस्त, मार्गदर्शक और सबसे बड़े सहारा थे। उनके बिना जिंदगी बहुत खाली महसूस होती है। एक्ट्रेस के इस भावुक संदेश से साफ है कि धर्मेंद्र के साथ उनका रिश्ता कितना गहरा था। दोनों ने कई दशकों तक एक-दूसरे का साथ निभाया और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ियों में अपनी खास पहचान बनाई।

इन खूबियों को आज भी याद करती हैं हेमा

हेमा मालिनी ने अपने नोट में धर्मेंद्र के व्यक्तित्व और उनकी अच्छाइयों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र का खुशमिजाज स्वभाव और हर किसी के प्रति प्यार उन्हें दूसरों से अलग बनाता था। उन्होंने आगे लिखा कि धर्मेंद्र ने सफलता की ऊंचाइयों को छूने के बावजूद कभी अपनी जड़ों को नहीं भुलाया। वह हमेशा जमीन से जुड़े रहे और अपने आसपास के लोगों को प्यार और सम्मान देते थे। हेमा के मुताबिक, धर्मेंद्र का व्यक्तित्व बेहद खास था। उनकी अच्छाई, दूसरों के प्रति अपनापन और खुशमिजाज अंदाज उन्हें एक अलग पहचान देता था। यही वजह है कि परिवार के साथ-साथ उनके चाहने वाले भी उन्हें आज तक याद करते हैं।

'मिसिंग यू पापा...' धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंचे सनी देओल, बेटे करण के साथ शेयर किया इमोशनल VIDEO

हेमा ने बयां किया अपना दर्द

अपने भावुक संदेश में हेमा मालिनी ने भगवद्गीता का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि गीता हमें सिखाती है कि आत्मा अमर होती है और उसका पुनर्जन्म होता है। वह इस आध्यात्मिक सत्य को समझती हैं, लेकिन मौजूदा जिंदगी में धर्मेंद्र की प्यार भरी मौजूदगी को बहुत याद करती हैं। उनके इस संदेश ने फैंस को भी भावुक कर दिया। एक साल बीतने के बाद भी धर्मेंद्र की कमी उनके परिवार के लिए कितनी बड़ी है, यह हेमा के शब्दों में साफ दिखाई देता है।

धर्मेंद्र के फैंस को कहा शुक्रिया

हेमा मालिनी ने अपनी पोस्ट के आखिर में धर्मेंद्र को चाहने वाले लाखों-करोड़ों फैंस का आभार जताया। उन्होंने कहा कि लोगों ने धर्मेंद्र को याद करते हुए जो प्यार भरे संदेश भेजे, उनके लिए वह सभी की शुक्रगुजार हैं। उन्होंने फैंस का धन्यवाद करते हुए कहा कि लोगों ने धर्मेंद्र के व्यक्तित्व और उनके जीवन में उनके महत्व को जिस तरह याद किया, वह उनके लिए बेहद मायने रखता है।

धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण: भावुक हुई हेमा मालिनी, रोने लगीं बेटी अहाना

60 साल से ज्यादा का रहा धर्मेंद्र का फिल्मी सफर

धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में गिने जाते हैं। उन्हें प्यार से बॉलीवुड का ही-मैन कहा जाता था। उनका फिल्मी करियर छह दशक से ज्यादा लंबा रहा और उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया। 'शोले', 'चुपके चुपके', 'सीता और गीता', 'फूल और पत्थर' और 'सत्यकाम' जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को आज भी याद किया जाता है। रोमांस, एक्शन और कॉमेडी, हर तरह के किरदार में धर्मेंद्र ने अपनी अलग छाप छोड़ी।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts