Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bilaspur:छत्तीसगढ़ की दो बेटियों का भारतीय जूनियर हॉकी टीम में चयन, जूनियर एशिया कप-2026 में चीन में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

बिलासपुर खेलो इंडिया सेंटर की मधु सिदार और गीता यादव को मिली बड़ी सफलता, किसान परिवार की बेटी से लेकर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तक का प्रेरणादायक सफर। छत्तीसगढ़ की दो युवा महिला हॉकी खिलाड़ियों ने प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। बिलासपुर स्थित खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस KISCE में प्रशिक्षण ले रही मधु सिदार और गीता यादव का चयन जूनियर एशिया कप-2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है।
छत्तीसगढ़ की दो बेटियों का भारतीय जूनियर हॉकी टीम में चयन, जूनियर एशिया कप-2026 में चीन में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

रायपुर/बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की महिला हॉकी को बड़ी उपलब्धि मिली है। खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (KISCE) बिलासपुर की दो प्रतिभाशाली खिलाड़ी मधु सिदार और गीता यादव का चयन भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी 30 अगस्त से 13 सितंबर 2026 तक चीन के मोकी में आयोजित जूनियर एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है।

Raipur: छत्तीसगढ़ में 'विकसित भारत जी रामजी योजना' लागू: अब ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार, गांवों में होंगे 318 तरह के विकास कार्य

छत्तीसगढ़ की बेटियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान

छत्तीसगढ़ की दो युवा महिला हॉकी खिलाड़ियों ने प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। बिलासपुर स्थित खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (KISCE) में प्रशिक्षण ले रही मधु सिदार और गीता यादव का चयन जूनियर एशिया कप-2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता चीन के मोकी शहर में 30 अगस्त से 13 सितंबर तक आयोजित होगी।

Raipur: रायपुर APL थर्मल प्लांट में बड़ा हादसा: बॉयलर एरिया में काम के दौरान गिरी क्रेन, जांच शुरू

किसान परिवार की बेटी ने रचा इतिहास

जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड के छोटे से गांव पोंगरो की रहने वाली मधु सिदार एक साधारण किसान परिवार से आती हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने खेल से पहचान बनाई। मधु ने सब-जूनियर नेशनल, स्कूल नेशनल और इंटर जोन चैंपियनशिप जैसी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। रायपुर में आयोजित पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 में भी उन्होंने हिस्सा लिया था। अप्रैल 2026 से वह बेंगलुरु में भारतीय जूनियर टीम के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर का हिस्सा हैं।

गीता यादव पहले भी विदेशों में दिखा चुकी हैं दम

कबीरधाम जिले के बोडला की रहने वाली गीता यादव पहले से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उन्होंने नीदरलैंड, बेल्जियम, अर्जेंटीना तथा इंग्लैंड-स्कॉटलैंड दौरे में भारतीय टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन किया है। अब जूनियर एशिया कप-2026 के लिए टीम में चयन उनके शानदार करियर में एक और बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Bilaspur: CGPSC पेपर लीक केस: पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत खारिज

बिलासपुर खेलो इंडिया सेंटर बना सफलता की नई पहचान

दोनों खिलाड़ी फिलहाल बिलासपुर स्थित राज्य की पहली आवासीय खेल अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं। यहां वरिष्ठ प्रशिक्षक राकेश टोप्पो और हेड कोच अजीत लकड़ा के मार्गदर्शन में लगातार अभ्यास कर रही हैं। खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से निकली इन खिलाड़ियों की सफलता ने प्रदेश के खेल ढांचे की गुणवत्ता भी साबित की है।

उपमुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों खिलाड़ी चीन में आयोजित जूनियर एशिया कप में शानदार प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

Sakti: सक्ती के एकलव्य स्कूल में आदिवासी छात्र की संदिग्ध मौत, कलेक्टर ने बनाई 4 सदस्यीय जांच समिति; 7 दिन में मांगी रिपोर्ट

खेल विभाग ने बताया प्रेरणादायक उपलब्धि

खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार और संचालक तनुजा सलाम ने भी दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी। अधिकारियों ने कहा कि खेलो इंडिया सेंटर से तैयार हो रही प्रतिभाएं अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रही हैं और आने वाले समय में प्रदेश को और बड़ी सफलताएं मिलेंगी।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts