Sakti:सक्ती के एकलव्य स्कूल में आदिवासी छात्र की संदिग्ध मौत, कलेक्टर ने बनाई 4 सदस्यीय जांच समिति; 7 दिन में मांगी रिपोर्ट

9वीं के छात्र का शव छात्रावास के बाथरूम में फंदे से लटका मिला, परिजनों का हंगामा; पहले भी स्कूल प्रबंधन की शिकायत करने का दावा। सक्ती जिले के ग्राम पलाड़ी खुर्द स्थित एकलव्य आदर्श बालक छात्रावास में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब छात्रावास के अन्य छात्र बाथरूम पहुंचे। वहां 9वीं कक्षा के छात्र उमेश कंवर का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। उमेश ग्राम बासिन का निवासी था।
सक्ती के एकलव्य स्कूल में आदिवासी छात्र की संदिग्ध मौत, कलेक्टर ने बनाई 4 सदस्यीय जांच समिति; 7 दिन में मांगी रिपोर्ट

सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के एकलव्य आदर्श बालक छात्रावास में 9वीं कक्षा के आदिवासी छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। छात्र का शव छात्रावास के बाथरूम में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद कलेक्टर ने चार सदस्यीय जांच समिति गठित कर सात दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। वहीं पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।

Raipur News: भाठागांव बस स्टैंड से 16 मासूमों को बाहर ले जाने की कोशिश नाकाम, दुर्ग में SJPU ने किया रेस्क्यू, कथित नियोक्ता हिरासत में,

बाथरूम में फंदे से लटका मिला छात्र

सक्ती जिले के ग्राम पलाड़ी खुर्द स्थित एकलव्य आदर्श बालक छात्रावास में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब छात्रावास के अन्य छात्र बाथरूम पहुंचे। वहां 9वीं कक्षा के छात्र उमेश कंवर का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। उमेश ग्राम बासिन का निवासी था।

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन छात्र को तत्काल सक्ती अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Raipur News: 8 साल बाद जारी हुई उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची: 156 खिलाड़ियों को मिला दर्जा, अब सरकारी नौकरी का रास्ता साफ

कलेक्टर ने बनाई चार सदस्यीय जांच समिति

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर ने चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। समिति में एसडीएम सक्ती, एसडीओपी, बीईओ और बीएमओ को शामिल किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सक्ती को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। कलेक्टर ने सात दिनों के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

परिजनों में आक्रोश, पहले भी शिकायत का दावा

छात्र की मौत के बाद परिजनों में भारी नाराजगी है। परिजनों का आरोप है कि इससे पहले भी छात्रावास की व्यवस्थाओं और स्कूल प्रबंधन की शिकायत लेकर वे कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे। उनका कहना है कि शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई होती तो शायद यह घटना टाली जा सकती थी।

Raipur News: रायपुर में तेज रफ्तार कार ने 8 साल की छात्रा को मारी टक्कर, पैर की हड्डी टूटी, गंभीर हालत में एम्स रेफर:video वायरल

पुलिस भी कर रही अलग जांच

पुलिस ने छात्र की संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts