Bilaspur:छत्तीसगढ़ की दो बेटियों का भारतीय जूनियर हॉकी टीम में चयन, जूनियर एशिया कप-2026 में चीन में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व
बिलासपुर खेलो इंडिया सेंटर की मधु सिदार और गीता यादव को मिली बड़ी सफलता, किसान परिवार की बेटी से लेकर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तक का प्रेरणादायक सफर। छत्तीसगढ़ की दो युवा महिला हॉकी खिलाड़ियों ने प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। बिलासपुर स्थित खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस KISCE में प्रशिक्षण ले रही मधु सिदार और गीता यादव का चयन जूनियर एशिया कप-2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है।
PREM
6 Aug 2026


























