Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रायपुर में पार्षदों का हल्लाबोल, जोन-8 ऑफिस में जड़ा ताला

रायपुर नगर निगम के जोन-8 कार्यालय में मूलभूत सुविधाओं से जुड़े काम लंबित होने पर भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। पार्षदों ने कर्मचारियों को कार्यालय से बाहर निकलवाया और तालाबंदी कर दी। उन्होंने निगम प्रशासन पर जनता की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए लंबित काम जल्द पूरे करने की मांग की।
रायपुर में पार्षदों का हल्लाबोल, जोन-8 ऑफिस में जड़ा ताला

रायपुर: रायपुर नगर निगम में जनता की समस्याओं को लेकर सियासी टकराव देखने को मिला। जोन-8 कार्यालय में मूलभूत सुविधाओं से जुड़े काम नहीं होने से नाराज भाजपा और कांग्रेस के पार्षद एकजुट होकर सड़क पर उतर आए। पार्षदों ने जोन कार्यालय पहुंचकर जमकर नारेबाजी की और कर्मचारियों को बाहर निकलवाकर कार्यालय में ताला जड़ दिया। प्रदर्शन में जोन अध्यक्ष भी शामिल हुए।

भाजपा-कांग्रेस पार्षदों का एक साथ प्रदर्शन

रायपुर के नगर निगम जोन-8 कार्यालय में शुक्रवार को उस समय हंगामा मच गया, जब भाजपा और कांग्रेस के पार्षद एक साथ विरोध प्रदर्शन करने पहुंच गए। दोनों दलों के पार्षदों ने निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पार्षदों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से आम जनता से जुड़े मूलभूत सुविधाओं के काम लंबित हैं। बार-बार शिकायत और ध्यान आकर्षित कराने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है।

/img/129/1793955709748

संबंधित लेख: दुर्ग नगर निगम में फाइलों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल, स्थापना शाखा की आलमारियों के टूटे ताले, चोरी की आशंका से मचा हड़कंप

कर्मचारियों को बाहर निकाला, कार्यालय में तालाबंदी

प्रदर्शन के दौरान पार्षदों ने जोन कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों के प्रति नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए कार्यालय से बाहर जाने को कहा। इसके बाद कर्मचारियों को बाहर निकलवाकर कार्यालय में तालाबंदी कर दी। इस दौरान पार्षदों ने निगम प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों की एकजुटता इस प्रदर्शन की सबसे खास बात रही।

निगम प्रशासन की अनदेखी से नाराजगी

पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगर निगम प्रशासन जनता की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है। क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कई जरूरी काम लंबे समय से अटके हुए हैं। उनका कहना है कि जनप्रतिनिधियों की शिकायतों और मांगों के बावजूद अधिकारियों की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

संबंधित लेख: रायपुर निगम का सफाई ठेकेदार पर एक्शन,4 दिन काम बंद रखने पर ₹10 हजार जुर्माना, ठेका निरस्त करने की चेतावनी

पार्षदों की दो टूक- जनता के काम नहीं रुके

प्रदर्शनकारी पार्षदों ने साफ कहा कि जनता की समस्याओं की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। क्षेत्र में लंबित विकास और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े काम जल्द पूरे किए जाने चाहिए। पार्षदों ने चेतावनी दी कि जब तक जनता की समस्याओं पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं होगी, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts