Raipur:रायपुर APL थर्मल प्लांट में बड़ा हादसा: बॉयलर एरिया में काम के दौरान गिरी क्रेन, जांच शुरू

काम के दौरान अचानक हुआ हादसा, सुरक्षा टीम ने कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला, नुकसान का आकलन जारी,रायपुर के APL थर्मल पावर प्लांट में गुरुवार सुबह करीब 11:42 बजे बॉयलर क्षेत्र में कार्य के दौरान अचानक एक क्रेन गिर गई। हादसे के बाद प्लांट परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हालांकि सुरक्षा टीम और इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (ERT) ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कर्मचारियों को सुरक्ष
रायपुर APL थर्मल प्लांट में बड़ा हादसा: बॉयलर एरिया में काम के दौरान गिरी क्रेन, जांच शुरू

रायपुर: रायपुर स्थित APL थर्मल पावर प्लांट में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बॉयलर एरिया में काम के दौरान अचानक एक क्रेन गिर गई। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा और इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ने मोर्चा संभालते हुए कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है, जबकि घटना के कारणों की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें: Bilaspur News: शराब घोटाले में अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत, राज्य से बाहर रहने की शर्त

रायपुर APL थर्मल प्लांट में बड़ा हादसा

रायपुर के APL थर्मल पावर प्लांट में गुरुवार (6 अगस्त) सुबह करीब 11:42 बजे बॉयलर क्षेत्र में कार्य के दौरान अचानक एक क्रेन गिर गई। हादसे के बाद प्लांट परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हालांकि सुरक्षा टीम और इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (ERT) ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

/img/129/1786023663462

घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई

हादसे की सूचना मिलते ही सुरक्षा अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र को अपने कब्जे में लेकर बैरिकेडिंग कर दी। किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई ताकि राहत और जांच कार्य प्रभावित न हो। मौके पर बड़ी संख्या में कर्मचारी और श्रमिक मौजूद थे, जिन्हें सुरक्षित दूरी पर भेजा गया।

ये भी पढ़ें: Raipur News: छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 7 बड़े फैसले को मिली मंज़ूरी: AI मिशन पर 500 करोड़, BEML प्लांट, गांवों की सड़कें और बिजली कंपनी के बॉन्ड को मंजूरी

नुकसान का किया जा रहा आकलन

क्रेन गिरने से प्लांट के उपकरणों और अन्य संपत्तियों को कितना नुकसान पहुंचा है, इसका आकलन तकनीकी टीम द्वारा किया जा रहा है। फिलहाल प्रबंधन ने नुकसान की आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की है। निरीक्षण पूरा होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

तकनीकी जांच शुरू

प्रबंधन के अनुसार हादसे के कारणों की विस्तृत तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। विशेषज्ञ यह पता लगाएंगे कि क्रेन तकनीकी खराबी, संचालन में चूक या किसी अन्य कारण से गिरी। जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

/img/129/1786023684260

ये भी पढ़ें: Raipur News: नेहरू मेडिकल कॉलेज में करोड़ों की खरीदी पर सवाल: 35 लाख की ओटी टेबल 80 लाख में खरीदने का आरोप, जांच रिपोर्ट के बाद भुगतान रुका

स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में

प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी कर रही हैं और प्लांट में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। संबंधित विभागों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts