Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

10 हजार की रिश्वत लेते प्राचार्य और बाबू ACB ने किया गिरफ्तार, एरियर निकालने के बदले मांगी थी रकम

जांजगीर-चांपा में 10 हजार की रिश्वत लेते प्राचार्य और बाबू गिरफ्तार, ACB की ट्रैप कार्रवाई,जांजगीर-चांपा में ACB बिलासपुर ने बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरारी की महिला प्राचार्य अंजुला सोनी और सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी विकास मसीह को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोप है कि कर्मचारी मनीष राठौर के करीब 80 हजार रुपये के वेतन एरियर की राशि निकालने के एवज
10 हजार की रिश्वत लेते प्राचार्य और बाबू ACB ने किया गिरफ्तार, एरियर निकालने के बदले मांगी थी रकम

रायपुर/जांजगीर-चांपा: जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी बिलासपुर ने बड़ी कार्रवाई की है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरारी की महिला प्राचार्य और स्कूल के सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि एक कर्मचारी के वेतन वृद्धि के एरियर की राशि निकालने के एवज में रिश्वत मांगी गई थी। ACB  के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान स्कूल की प्राचार्य अंजुला सोनी और सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी विकास मसीह के रूप में हुई है। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की रकम भी बरामद की गई। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: बस्तर में विकास के दावों पर बैज का बड़ा वार, टूटा पुल दिखाकर सरकार को घेरा।

एरियर की राशि निकालने के बदले मांगी रिश्वत

मामला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरारी का है। यहां पदस्थ सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी मनीष राठौर ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि परिवीक्षा अवधि पूरी होने के बाद वर्ष 2025 में उनका नियमितीकरण हुआ था। शिकायतकर्ता के अनुसार, वर्ष 2022 से जून 2026 तक की वेतन वृद्धि का करीब 80 हजार रुपये एरियर बन रहा था। इसी राशि को निकालने के एवज में स्कूल की प्राचार्य अंजुला सोनी द्वारा कथित तौर पर 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई। शिकायतकर्ता के निवेदन के बाद रिश्वत की रकम घटाकर 10 हजार रुपये तय होने की बात एसीबी को बताई गई।

/img/129/1788447440171

शिकायत के सत्यापन के बाद बनाया ट्रैप

एसीबी बिलासपुर ने शिकायत का सत्यापन कराया। मामला सही पाए जाने के बाद टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए ट्रैप की योजना बनाई। योजना के तहत शिकायतकर्ता को 10 हजार रुपये की रिश्वत की रकम देकर स्कूल भेजा गया। शिकायतकर्ता ने प्राचार्य अंजुला सोनी को रकम देने का प्रयास किया। आरोप है कि प्राचार्य ने रिश्वत की राशि स्कूल के सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी विकास मसीह को देने के लिए कहा। इसके बाद शिकायतकर्ता ने 10 हजार रुपये विकास मसीह को दे दिए। रकम दिए जाने के दौरान आसपास मौजूद एसीबी बिलासपुर की टीम ने कार्रवाई करते हुए प्राचार्य अंजुला सोनी और विकास मसीह को पकड़ लिया।

/img/129/1788447506300

यह भी पढ़ें: Raipur: छग में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज,रायपुर समेत कई इलाकों में बारिश-गरज का अलर्ट

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई

एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई के दौरान रिश्वत की रकम बरामद कर ली। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 और 12 के तहत कार्रवाई की जा रही है।एसीबी बिलासपुर के अनुसार, यह उसकी लगातार 56वीं ट्रैप कार्रवाई बताई जा रही है। स्कूल शिक्षा विभाग से जुड़े इस रिश्वत मामले के सामने आने के बाद विभाग में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts