बस्तर में विकास के दावों पर बैज का बड़ा वार, टूटा पुल दिखाकर सरकार को घेरा।

रायपुर/जगदलपुर: बस्तर में विकास के दावों को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए एक टूटे पुल को विकास के दावों की जमीनी हकीकत बताया है। बैज के मुताबिक जुलाई 2025 में टूटे पुल का अब तक निर्माण नहीं हो सका है और ग्रामीण बांस-बल्ली के सहारे आवागमन करने को मजबूर हैं। उन्होंने सरकार के बस्तर को देश के सबसे विकसित संभागों में शामिल करने के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि विकास सिर्फ भाषणों और कागजों में नहीं, बल्कि जमीन पर दिखाई देना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Surajpur: उफनते नाले के बीच स्कूली बच्चों की जान जोखिम में,वायरल वीडियो ने खोली सिस्टम की पोल।
बस्तर पहुंचते ही सरकार पर बरसे दीपक बैज
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज आज बस्तर पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा सरकार के विकास के दावों पर सवाल खड़े किए। बैज ने स्थानीय स्तर पर टूटा हुआ पुल दिखाते हुए सरकार को घेरा और कहा कि लंबे समय से पुल का निर्माण नहीं होना ग्रामीणों की परेशानी को सामने लाता है।

जुलाई 2025 में टूटा पुल, अब तक इंतजार
कांग्रेस के मुताबिक जिस पुल को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, वह जुलाई 2025 में टूट गया था। इसके बावजूद अब तक इसका निर्माण नहीं होने का आरोप लगाया गया है। पुल के टूटने के बाद ग्रामीणों ने खुद बांस-बल्ली का सहारा लेकर रास्ता तैयार किया है।

ये भी पढ़ें: Raipur: छग में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज,रायपुर समेत कई इलाकों में बारिश-गरज का अलर्ट
बांस-बल्ली के सहारे आवाजाही, हादसे का खतरा
टूटे पुल के स्थान पर ग्रामीणों द्वारा तैयार किया गया जुगाड़ का रास्ता अब आवाजाही का जरिया बना हुआ है। कांग्रेस का कहना है कि इस तरह के अस्थायी इंतजाम से ग्रामीणों की परेशानी कम होने के बजाय हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों की मजबूरी ने अब बस्तर के विकास के दावों पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

कागजों में विकास की गंगा, जमीन पर तस्वीर अलग
दीपक बैज ने सरकार के बस्तर को लेकर किए जा रहे विकास संबंधी दावों पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कागजों में विकास की गंगा बह रही है, लेकिन धरातल पर तस्वीर कुछ और दिखाई दे रही है।बैज ने सवाल उठाया कि यदि बस्तर में विकास तेजी से हो रहा है तो लंबे समय से टूटा यह पुल अब तक क्यों नहीं बनाया गया?
ये भी पढ़ें: Raipur: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता दायरा,10 नए केस से हड़कंप,मरीजों की संख्या 115 पहुंची
भाषणों में नहीं, धरातल पर दिखे विकास
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार बस्तर के विकास की बातें बड़े-बड़े मंचों से करती है, लेकिन ग्रामीण इलाकों की बुनियादी समस्याओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि बस्तर के विकास का ब्लू प्रिंट भाषणों में नहीं, बल्कि धरातल पर दिखाई देना चाहिए।
कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब
टूटे पुल और ग्रामीणों के बांस-बल्ली से बनाए गए रास्ते को लेकर कांग्रेस ने सरकार से जवाब मांगा है। अब इस मामले में सरकार की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है और पुल निर्माण को लेकर क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर नजर रहेगी।




















