अच्छे रिव्यू के बाद भी नहीं चला बंटवारा 1947 का जादू, 54 करोड़ वर्ल्डवाइड कमाई पर सिमटी फिल्म

फिल्म का थिएट्रिकल रन अब पूरा हो चुका है और दुनियाभर में इसकी कमाई करीब 54 करोड़ रुपये रही। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 38.04 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि ग्रॉस कमाई 45.11 करोड़ रुपये रही। ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने 9.05 करोड़ रुपये कमाए। रिलीज से पहले फिल्म को लेकर काफी बज था, लेकिन सिनेमाघरों में इसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा।
पहले हफ्ते में 33.60 करोड़ का कलेक्शन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंटवारा 1947 ने बॉक्स ऑफिस पर 5.75 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 13.50 करोड़ और तीसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये कमाए। चौथे दिन कमाई 2 करोड़, पांचवें दिन 2.25 करोड़, छठे दिन 1.50 करोड़ और सातवें दिन 1.35 करोड़ रुपये रही। इस तरह फिल्म ने पहले हफ्ते में कुल 33.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
ये भी पढ़ें: गॉल ब्लैडर में क्यों बनती है पथरी? जानें कारण, लक्षण, बचाव और इलाज
सिर्फ 20 दिन थिएटर में चली फिल्म
दूसरे हफ्ते में बंटवारा 1947 का कलेक्शन काफी गिर गया और फिल्म ने 4.20 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। फिल्म का थिएट्रिकल रन सिर्फ 20 दिनों का रहा। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 38.04 करोड़ रुपये का नेट और 45.11 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। ओवरसीज मार्केट से 9.05 करोड़ रुपये आए, जबकि फिल्म को कुल 69,497 शोज मिले।
सनी देओल के मुस्लिम किरदार पर हुई चर्चा
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल मुस्लिम कैरेक्टर के रोल में नजर आए थे। फिल्म को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया था और इसकी घोषणा के समय इसे लेकर काफी बज देखने को मिला था। हालांकि, रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। फिल्म में शबाना आजमी, प्रीति जिंटा और करण देओल जैसे कलाकार भी दिखाई दिए।
ये भी पढ़ें: कौन हैं मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल? पैरा कमांडो से राष्ट्रपति के ADC तक का सफर, अब रिटायरमेंट की चर्चा
रामायण में हनुमान बनेंगे सनी देओल
सनी देओल के वर्क फ्रंट की बात करें तो 2026 में वह बॉर्डर 2 में कर्नल फतेह सिंह के रोल में नजर आए थे। फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी दिखाई दिए थे और इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इसके बाद सनी देओल इक्का में अर्जुन मेहता के किरदार में नजर आए, जो ओटीटी पर रिलीज हुई और जिसे फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब वह बाप, गबरू और रामायण में दिखाई देंगे। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रामायण में सनी देओल हनुमान के रोल में हैं, जबकि रणबीर कपूर लीड रोल और साई पल्लवी फीमेल लीड में हैं। फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होगी।




















