Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दुनिया भर में ठप पड़े ChatGPT, Claude और Grok; लाखों यूजर्स परेशान

दुनिया भर में एक साथ ठप पड़े ChatGPT, Claude और Grok! आउटेज के कारण लाखों यूज़र्स हुए परेशान।
दुनिया भर में ठप पड़े ChatGPT, Claude और Grok; लाखों यूजर्स परेशान
दुनिया भर में ठप पड़े ChatGPT, Claude और Grok

दुनिया भर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को एक बड़े तकनीकी संकट का सामना करना पड़ा। OpenAI का ChatGPT, Anthropic का Claude और X (ट्विटर) का Grok समेत कई प्रमुख जनरेटिव AI प्लेटफॉर्म्स अचानक डाउन हो गए।  इस अचानक आई रुकावट की वजह से दुनिया भर के लाखों यूजर्स को कामकाज और दैनिक चैटबॉट सेवाओं में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

डाउनडिटेक्टर पर शिकायतों की बाढ़

आउटेज और सर्वर की समस्याओं पर नजर रखने वाली प्लेटफॉर्म Downdetector के मुताबिक गुरुवार रात 8:48 बजे अचानक शिकायतों में भारी उछाल दर्ज किया गया

  • ChatGPT: लगभग 37,555 से अधिक यूजर्स ने चैटबॉट न चलने की शिकायत दर्ज कराई।
  • Claude AI: 1,300 से अधिक यूजर्स ने इसके काम न करने की रिपोर्ट की।
  • Grok AI: X के इस चैटबॉट पर भी प्रतिक्रियाएं न मिलने और एरर शो होने की बड़ी संख्या में शिकायतें आईं।

क्या आई समस्या?

यूज़र्स के अनुसार चैटबॉट्स पर मैसेज भेजने पर या तो एरर मैसेज आ रहा था या फिर रिस्पॉन्स जनरेट ही नहीं हो पा रहा था। कुछ यूजर्स का लॉगिन तक फेल हो गया।

ये भी पढ़ें: बिल भरने के लिए अलग-अलग ऐप की जरूरत खत्म! WhatsApp लाया नया Payment फीचर

सोशल मीडिया पर मीम्स की बौछार

जैसे ही ये लोकप्रिय AI प्लेटफॉर्म्स डाउन हुए, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर #ChatGPTDown और #AIDown जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे। लोग अपने रोजमर्रा के कामों में AI पर निर्भरता और इस आउटेज को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं और मीम्स शेयर करने लगे।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts