Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWS:हड़ताल पर अड़े अतिथि शिक्षकों को सरकार का अल्टीमेटम, 27 जुलाई तक नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी

स्कूल शिक्षा विभाग का सख्त आदेश, डीईओ को नोटिस जारी करने और वैकल्पिक शिक्षक नियुक्त करने के निर्देश,रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने हड़ताल पर चल रहे अतिथि शिक्षकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि 27 जुलाई 2026 तक हड़ताल समाप्त कर स्कूल नहीं लौटने वाले अतिथि शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी।
हड़ताल पर अड़े अतिथि शिक्षकों को सरकार का अल्टीमेटम, 27 जुलाई तक नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी

रायपुर न्यूज। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को स्कूल शिक्षा विभाग ने अंतिम चेतावनी जारी कर दी है। विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) को निर्देश दिए हैं कि 27 जुलाई 2026 तक कार्य पर वापस नहीं लौटने वाले अतिथि शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी जाएं। साथ ही विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ में UCC की शुरुआत: विवाह, तलाक और उत्तराधिकार के नियम बदलने की तैयारी, आज होगी पहली अहम बैठक

अतिथि शिक्षकों को सरकार की अंतिम चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने हड़ताल पर चल रहे अतिथि शिक्षकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि 27 जुलाई 2026 तक हड़ताल समाप्त कर स्कूल नहीं लौटने वाले अतिथि शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी।

/img/129/1784870524774

ये भी पढ़ें: CG NEWS: 1 लाख की रिश्वत लेते प्रभारी सिविल सर्जन गिरफ्तार, ACB ने कॉलेज मोड़ पर रंगे हाथों दबोचा

डीईओ को नोटिस जारी करने के निर्देश

विभाग ने आदेश में स्पष्ट किया है कि सभी जिला शिक्षा अधिकारी शाला प्रबंधन समितियों के माध्यम से हड़तालरत अतिथि शिक्षकों को नोटिस जारी करें। नोटिस में 27 जुलाई तक कार्य पर लौटने के लिए कहा जाए। यदि निर्धारित समय तक शिक्षक वापस नहीं आते हैं, तो विभागीय निर्देशों के खंड 7.3 के तहत उनकी अध्यापन व्यवस्था तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी जाएगी।

/img/129/1784870578047

बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी

सरकार ने यह भी निर्देश दिए हैं कि सरकारी स्कूलों में पढ़ाई बाधित न हो। इसके लिए जिन स्कूलों में अतिथि शिक्षक वापस नहीं लौटेंगे, वहां तत्काल वैकल्पिक शिक्षकों की व्यवस्था की जाए ताकि विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई जारी रह सके।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: शराब घोटाले में चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, हाईकोर्ट की जमानत बरकरार, ED-ACB की याचिका खारिज

23 दिनों से जारी है आंदोलन

प्रदेशभर के अतिथि शिक्षक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। दुर्ग सहित कई जिलों में विद्यामितान (अतिथि शिक्षक) पिछले 23 दिनों से धरने पर बैठे हैं। आंदोलन में बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल होकर सरकार से अपनी मांगें पूरी करने की अपील कर रहे हैं।

क्या हैं अतिथि शिक्षकों की प्रमुख मांगें

अतिथि शिक्षक लंबे समय से समान काम के बदले समान वेतन, सेवा सुरक्षा, संविलियन और मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि वे पिछले 11 से 12 वर्षों से प्रदेश के सरकारी स्कूलों, यहां तक कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें स्थायी दर्जा नहीं मिला है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: नए विधानसभा भवन में गिरी फॉल्स सीलिंग,करोड़ों के निर्माण पर उठे सवाल

20 हजार मानदेय में परिवार चलाना मुश्किल

अतिथि शिक्षकों का कहना है कि वर्तमान में मिलने वाला लगभग 20 हजार रुपये का मानदेय महंगाई के दौर में परिवार का खर्च चलाने के लिए पर्याप्त नहीं है। इसी वजह से वे अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं और सरकार से स्थायी समाधान की उम्मीद लगाए हुए हैं।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts