CG NEWS:20वें दिन उग्र हुआ अतिथि शिक्षक का आंदोलन, शिक्षा मंत्री बगलें घेराव के दौरान पुलिस ने रोका
दुर्ग में विद्यामितान (अतिथि शिक्षक) आंदोलन लगातार 20वें दिन भी जारी रहा। प्रदेशभर से पहुंचे हजारों अतिथि शिक्षक 1 जुलाई से डीईओ कार्यालय, पटेल चौक के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। सोमवार को आंदोलन उस समय और तेज हो गया, जब प्रदर्शनकारी स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के दुर्ग स्थित निवास का घेराव करने के लिए निकले। पुलिस ने पहले ही बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया, जिसके बाद धक्का-मुक्की और हल्की झड़प जैसी स्थिति बनी। बड़ी संख्या में शिक्षक सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। आंदोलनकारी
Prem Nirmalkar
21 Jul 2026



























