Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सीरिया के इदलिब में जोरदार धमाका, सरमादा के पास विस्फोट से मचा हड़कंप

सीरिया के उत्तरी इदलिब इलाके में धमाके की आवाज से हड़कंप मच गया। सरमादा के पास हुए विस्फोट के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। हालांकि, शुरुआती रिपोर्टों में धमाके के कारण और नुकसान की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।
सीरिया के इदलिब में जोरदार धमाका, सरमादा के पास विस्फोट से मचा हड़कंप

सीरिया के उत्तर-पश्चिमी इदलिब प्रांत में बुधवार को एक गोला-बारूद डिपो में जोरदार धमाका हुआ। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं।

सरमदा के पास हुआ धमाका

यह विस्फोट इदलिब के सरमदा शहर के पास हुआ। धमाके की सूचना मिलते ही इलाके में बड़ी संख्या में एंबुलेंस भेजी गईं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

X Post

धमाके की वजह अभी साफ नहीं

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गोला-बारूद डिपो में धमाका किस वजह से हुआ। अधिकारियों की ओर से घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts