Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Raipur:रायपुर में खाद के अवैध कारोबार पर बड़ा एक्शन, बिना लाइसेंस 531 क्विंटल उर्वरक जब्त, व्यापारी पर FIR

टाटीबंध के गोदाम में कृषि विभाग की छापेमारी से हड़कंप, 22 प्रकार की खाद सीज; रविंद्र कुमार मित्तल के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला,कृषि विभाग की टीम ने टाटीबंध स्थित नगर गोदाम में जांच की। निरीक्षण के दौरान बड़ी मात्रा में रासायनिक उर्वरक का भंडारण पाया गया। टीम ने जब उर्वरक रखने से संबंधित वैध लाइसेंस और दस्तावेजों की जांच की तो आवश्यक अनुमति उपलब्ध नहीं मिली।
रायपुर में खाद के अवैध कारोबार पर बड़ा एक्शन, बिना लाइसेंस 531 क्विंटल उर्वरक जब्त, व्यापारी पर FIR

रायपुर: राजधानी रायपुर में बिना वैध लाइसेंस उर्वरक के भंडारण के खिलाफ कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आमानाका थाना क्षेत्र के टाटीबंध स्थित नगर गोदाम में छापेमारी के दौरान विभाग की टीम ने 22 प्रकार की करीब 531 क्विंटल खाद बरामद कर सीज कर दी। मामले में व्यापारी रविंद्र कुमार मित्तल के खिलाफ कृषि विभाग की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: Bilaspur: दोस्त की पत्नी से संबंध,वीडियो बनाकर ब्लैकमेल का आरोप,पति-पत्नी ने रची हत्या की खौफनाक साजिश

टाटीबंध के गोदाम में अचानक पहुंची कृषि विभाग की टीम

कृषि विभाग की टीम ने टाटीबंध स्थित नगर गोदाम में जांच की। निरीक्षण के दौरान बड़ी मात्रा में रासायनिक उर्वरक का भंडारण पाया गया। टीम ने जब उर्वरक रखने से संबंधित वैध लाइसेंस और दस्तावेजों की जांच की तो आवश्यक अनुमति उपलब्ध नहीं मिली।

यह भी पढ़ें: Durag Bhilai: भिलाई 3 चरौदा में रेलवे के नोटिस से संकट, दुकानदारों और रहवासियों का विरोध हुआ तेज

बिना लाइसेंस मिला खाद का बड़ा स्टॉक

गोदाम में अलग-अलग श्रेणी के 22 प्रकार के उर्वरक रखे मिले। इनकी कुल मात्रा करीब 531 क्विंटल बताई गई है। इतनी बड़ी मात्रा में उर्वरक का बिना वैध लाइसेंस भंडारण मिलने के बाद कृषि विभाग ने मौके पर मौजूद खाद को सीज करने की कार्रवाई की।

व्यापारी रविंद्र कुमार मित्तल पर कार्रवाई

जांच के दौरान मामले में व्यापारी रविंद्र कुमार मित्तल का नाम सामने आया है। विभाग ने उर्वरक भंडारण से जुड़े नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की।

यह भी पढ़ें: Bijapur: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे 3 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी नियुक्ति प्रस्ताव को मंजूरी

कृषि विभाग की शिकायत पर FIR

कृषि विभाग की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने व्यापारी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में खाद कहां से लाई गई थी और इसका स्टॉक किस उद्देश्य से किया गया था।

खरीद-बिक्री के दस्तावेजों की भी होगी जांच

मामले में उर्वरक की खरीद और बिक्री से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि खाद के कारोबार में निर्धारित नियमों और लाइसेंस संबंधी प्रावधानों का पालन किया गया था या नहीं।

यह भी पढ़ें: Balaouda Bazar: सड़क पर धारदार हथियार से कत्ल, दूध देने निकले बुजुर्ग की रास्ते में हत्या

अवैध उर्वरक कारोबार पर विभाग की नजर

कृषि विभाग की इस कार्रवाई से राजधानी में बिना अनुमति उर्वरक के भंडारण और कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा है। विभाग यह भी जांच कर रहा है कि बिना वैध लाइसेंस के इतनी बड़ी मात्रा में खाद का स्टॉक कैसे किया गया। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts