Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Raipur:युवा कांग्रेस चुनाव की नई तारीख घोषित, 30 अगस्त से फिर शुरू होगी प्रक्रिया, 29 सितंबर तक चलेगा चुनावी दंगल

शिकायतों और विवादों के बीच बदली चुनावी टाइमलाइन, प्रभारी स्मृति रंजन लेंका ने कार्यकर्ताओं से सुनी आपत्तियां; करीब 6 हजार नामांकन मिलने का दावा,छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। चुनावी सदस्यता और चुनाव प्रक्रिया अब 30 अगस्त से शुरू होकर 29 सितंबर शाम 5 बजे तक चलेगी।
युवा कांग्रेस चुनाव की नई तारीख घोषित, 30 अगस्त से फिर शुरू होगी प्रक्रिया, 29 सितंबर तक चलेगा चुनावी दंगल

प्रेम कुमार,रायपुर: छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर नई तारीखों का ऐलान हो गया है। 30 अगस्त से चुनावी सदस्यता और प्रक्रिया शुरू होगी, जो 29 सितंबर शाम 5 बजे तक चलेगी। चुनाव से पहले सामने आई शिकायतों और कथित अनियमितताओं के बीच राष्ट्रीय नेतृत्व ने मामले को गंभीरता से लिया है। युवा कांग्रेस प्रभारी स्मृति रंजन लेंका के छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं से सीधे बातचीत कर उनकी आपत्तियां सुनी गईं। वहीं करीब 6 हजार नामांकन मिलने का दावा किया गया है।

यह भी पढ़ें: Raipur News: रायपुर रेलवे स्टेशन से 500 किलो पनीर जब्त: सुध अमृत कंपनी भोपाल से आई खेप पर कार्रवाई, 48 घंटे में दूसरी बड़ी रेड



रायपुर से बड़ी चुनावी खबर

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। चुनावी सदस्यता और चुनाव प्रक्रिया अब 30 अगस्त से शुरू होकर 29 सितंबर शाम 5 बजे तक चलेगी। नई समय-सारिणी सामने आने के बाद चुनावी मैदान में उतरने वाले युवाओं और संगठन के कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है।

/img/129/1787217061835

यह भी पढ़ें: Bilaspur News: खूंटाघाट वेस्टवियर में खतरनाक सेल्फी का खेल, पुलिस ने रोका हादसा तेज बहाव के करीब पहुंचकर बना रहे थे रील, सुरक्षा गेट लांघकर खतरनाक इलाके में पहुंचे लोग

विवादों के बीच नई तारीख

युवा कांग्रेस चुनाव की प्रक्रिया पिछले कुछ समय से विवादों और शिकायतों के घेरे में रही है। कार्यकर्ताओं की ओर से चुनाव में कथित अनियमितताओं, नियमों में बदलाव और प्रक्रिया से जुड़े सवाल उठाए गए थे। इन शिकायतों को राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचाए जाने के बाद पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थिति की जानकारी जुटाने की पहल की गई।

प्रभारी का तीन दिवसीय दौरा

इसी कड़ी में युवा कांग्रेस प्रभारी स्मृति रंजन लेंका 17 से 19 अगस्त तक छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। उनके दौरे का आज आखिरी दिन है। दौरे के दौरान उन्होंने चुनाव प्रक्रिया से प्रभावित कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी शिकायतें, आपत्तियां और चुनाव से जुड़े सवाल सुने।

यह भी पढ़ें: शराब घोटाले के आरोपी काग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के ठिकाने पर ED की दबिश ,दस्तावेज खंगाल रही टीम

राजीव भवन में आमने-सामने चर्चा

17 अगस्त को रायपुर के शंकर नगर स्थित राजीव भवन में प्रदेश प्रभारी और चुनाव पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में सामने आई कथित अनियमितताओं, नियमों में बदलाव और अब तक हुई कार्रवाई को लेकर अपनी बात रखी। पदाधिकारियों ने शिकायतों को समझने के साथ उनके समाधान को लेकर आगे की कार्रवाई पर भी चर्चा की।

मीडिया में मुद्दा गरमाने के बाद सक्रिय हुआ नेतृत्व

बताया गया कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर कार्यकर्ताओं की ओर से उठाए गए सवालों को मीडिया में प्रमुखता मिलने के बाद राष्ट्रीय नेतृत्व ने मामले का संज्ञान लिया। इसके बाद राष्ट्रीय पदाधिकारियों को छत्तीसगढ़ भेजकर कार्यकर्ताओं से सीधे बातचीत के जरिए जमीनी स्थिति समझने की पहल की गई।

यह भी पढ़ें: Raipur: छग में PWD विभाग से 12,666 करोड़ के 1,572 प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी, छत्तीसगढ़ में सड़कों-पुलों का बड़ा नेटवर्क तैयार करने की तैयारी

करीब 6 हजार नामांकन का दावा

इस बार युवा कांग्रेस चुनाव में बड़ी भागीदारी का दावा किया जा रहा है। पीआरओ राकेश सिंह नेगी के अनुसार, करीब 6 हजार नामांकन प्राप्त हुए हैं। संगठन की संभावित 20 लाख से अधिक सदस्यता के बीच बड़ी संख्या में नामांकन मिलने को चुनाव में युवाओं की व्यापक भागीदारी के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

टूट सकते हैं पुराने रिकॉर्ड

पीआरओ राकेश सिंह नेगी का दावा है कि इस बार युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में पिछले कई रिकॉर्ड टूट सकते हैं। बड़ी संख्या में नामांकन और सदस्यता को देखते हुए चुनावी प्रक्रिया के दौरान संगठन के भीतर राजनीतिक गतिविधियां भी तेज होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Raipur: नदियों के स्रोत से शुरू होगा जल बचाने का अभियान,CM साय का बड़ा ऐलान,5 स्तंभों पर बनेगा छत्तीसगढ़ का रिवर रोडमैप

अब पारदर्शिता पर सबसे बड़ा फोकस

नई चुनावी समय-सारिणी घोषित होने के बाद युवा कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और विवादों से दूर रखना होगी। 30 अगस्त से शुरू होकर 29 सितंबर शाम 5 बजे तक चलने वाली प्रक्रिया पर अब कार्यकर्ताओं की खास नजर रहेगी। पहले सामने आई शिकायतों के बाद चुनाव की हर प्रक्रिया और फैसले को लेकर निगरानी बढ़ने की संभावना है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts