छत्तीसगढ़ : गणेश चतुर्थी पर गौ मांस काटने के वीडियो से बवाल, हिंसा में 4 लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ : गणेश चतुर्थी पर गौ मांस काटने के वीडियो से बवाल, हिंसा में 4 लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बिलासपुर। गणेश चतुर्थी जैसे पावन त्यौहार के दिन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक युवती द्वारा गौ मांस काटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसे लेकर गौ रक्षक और स्थानीय लोग जमकर हंगामा किया। साथ ही लाठी-डंडों और हथियार से हुए हमले में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती समेत कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर हिरासत में लिया।

    गौ मांस काटने का वीडियो वायरल

    जानकारी के मुताबिक, बिल्हा के डोड़कीभाठा ओडिया मोहल्ले की एक युवती बुधवार को गौ मांस काट रही थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही स्थानीय गौ रक्षक और युवाओं ने विरोध शुरू कर दिया। घटना की जानकारी जैसे ही मोहल्ले में फैली, तो दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान लाठी-डंडे और पत्थर भी चले। मारपीट में 4 युवक को गंभीर चोट आई है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

    Uploaded media

    युवती समेत अन्य से पूछताछ

    मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अतिरिक्त बल बुलाया गया। सकरी, हिर्री और चकरभाठा थानों से पुलिस फोर्स तैनात की गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत किया। पुलिस ने गौ मांस जब्त कर सैंपल जांच के लिए भेजा दिया है। वहीं, युवती समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

    पुलिस पर लापरवाही का आरोप

    स्थानीय गौ रक्षकों का आरोप है कि उन्होंने घटना की जानकारी पहले ही पुलिस को दे दी थी, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, आरोपी पक्ष का कहना है कि गाय पहले से मरी हुई थी और मवेशी पालक ने उन्हें दी थी, वे केवल उसका मांस काट रहे थे।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts