Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ऑफिसर की प्रेम कहानी :कौन है कल्पना वर्मा जिसे गिफ्ट में मिली 12 लाख की डायमंड रिंग, अब नौकरी बचेगी या जाएगी?

कारोबारी दीपक टंडन के साथ विवाद के कारण चर्चा में रही छत्तीसगढ़ की डीएसपी कल्पना वर्मा के खिलाफ जांच पूरी हो गई है। इस वजह से वे फिर सुर्खियों में हैं। जांच में पता चला है कि कल्पना वर्मा ने कारोबारी दीपक टंडन से महंगे तोहफे लिए थे, इनमें एक 12 लाख रुपए की डायमंड रिंग भी है।
Follow on Google News
कौन है कल्पना वर्मा जिसे गिफ्ट में मिली 12 लाख की डायमंड रिंग,  अब नौकरी बचेगी या जाएगी?
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रायपुर। छत्तीसगढ़ की चर्चित महिला डीएसपी कल्पना वर्मा को लेकर सरकार जल्द बड़ा फैसला ले सकती है। उनके खिलाफ तैयार की गई 1400 से अधिक पन्नों की जांच रिपोर्ट में कई गंभीर और चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इस रिपोर्ट में डीएसपी कल्पना वर्मा पर नक्सलियों से जुड़े खुफिया इनपुट लीक करने जैसे संगीन आरोप सामने आए हैं। जांच की पूरी फाइल अब आईजी रायपुर के पास पहुंच चुकी है और इसके आधार पर गृह विभाग एक-दो दिन में कड़ा कदम उठा सकता है। कल्पना और दीपक टंडन की 45 पेज की वाट्सऐप चैट से पता चला कि दोनों एक दूसरे के प्यार में थे, बात दीपक के तलाक तक पहुंच गई थी। 

    Uploaded media

    पैसों और लेन-देन से जुड़े गंभीर सबूत

    कारोबादी दीपक टंडन के मुताबिक दोनों की पहचान 2021 में हुई थी। उसके बाद दोनों के बीच संबंध गहरे हुए और कल्पना वर्मा ने पैसों की डिमांड बढ़ा दी। दीपक के अनुसार इस दौरान करीब 2 करोड़ रुपए नकद, 12 लाख की डायमंड रिंग, सोने की चेन, ब्रेसलेट और अन्य महंगे उपहार डीएसपी को दिए थे। जांच रिपोर्ट के मुताबिक, कल्पना वर्मा पर कारोबारी दीपक टंडन से भारी मात्रा में नकद रकम और कीमती गहने लेने के पुख्ता प्रमाण मिले हैं। 

    नक्सल विरोधी अभियान की जानकारी लीक 

    रिपोर्ट में कारोबारी के बैंक खातों से करोड़ों रुपए के ट्रांजेक्शन का भी जिक्र है। इसके अलावा, कल्पना वर्मा के व्हाट्सएप चैट से नक्सल विरोधी अभियानों से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां साझा किए जाने के सबूत भी सामने आए हैं, जो पुलिस नियमों का खुला उल्लंघन माना जा रहा है।

    दीपक, कल्पना और एक डीएफओ 

    Uploaded media

    डीएसपी कल्पना वर्मा पिछले साल दिसंबर में उस वक्त सुर्खियों में आई थीं, जब कारोबारी दीपक टंडन ने उन पर प्रेम संबंध के जरिए दो करोड़ रुपए और महंगे उपहार ऐंठने का आरोप लगाया था। इसी विवाद के दौरान यह भी सामने आया कि कल्पना वर्मा के साथ संबंधों के चलते एक डीएफओ ने अपनी पत्नी से तलाक ले लिया था और वह उनसे विवाह करना चाहता था। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि दीपक टंडन से ब्रेकअप के बाद डीएसपी का अधिकांश समय उसी डीएफओ के साथ व्हाट्सएप चैट में गुजरता था।

    मोबाइल डेटा ने खोले कई राज 

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, कल्पना वर्मा के मोबाइल फोन से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक चैट, लेन-देन से जुड़े संदेश और होटल, कैश व जेवरात से संबंधित जानकारियां मिली हैं। इन डिजिटल सबूतों की फॉरेंसिक जांच के बाद माना जा रहा है कि उनका निलंबन तय है और नौकरी पर भी संकट गहरा गया है।

    Featured News

    जाल में फंसाकर आर्थिक लाभ लिया

    आईजी रायपुर को सौंपी गई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कल्पना वर्मा संपन्न लोगों को अपने जाल में फंसाती थीं और बाद में उनसे आर्थिक लाभ उठाती थीं। दंतेवाड़ा में तैनाती के दौरान भी वह अक्सर मुख्यालय से अनुपस्थित रहती थीं। जहां-जहां उनकी पोस्टिंग हुई, वहां से उनके अचानक गायब होने की शिकायतें सामने आई हैं। 

    पुराने आरोप और पलटवार 

    विवाद के दौरान डीएसपी कल्पना वर्मा ने कारोबारी दीपक टंडन पर भी गंभीर आरोप लगाए थे और दावा किया था कि कार उन्होंने टंडन की पत्नी से वैध तरीके से खरीदी थी। हालांकि, कारोबारी की पत्नी बरखा टंडन ने सार्वजनिक रूप से डीएसपी पर आरोप लगाए थे। हालांकि कल्पना वर्मा ने महंगे तोहफे और अन्य आरोपों को नकारा है। 

    अब आगे क्या? 

    दोनों पक्षों की शिकायतों, डिजिटल सबूतों और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर यह साफ हो गया है कि पुलिस मैन्युअल का उल्लंघन हुआ है। कुल मिलाकर, जांच रिपोर्ट के बाद डीएसपी कल्पना वर्मा की मुश्किलें बढ़ गई हैं और उनकी नौकरी पर बड़ा खतरा मंडराता दिख रहा है।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts