PlayBreaking News

अननेचुरल संबंध के लिए टॉर्चर करता था पति…पत्नी ने सुपारी किलर्स से कटवाया पति का सिर, रेलवे ट्रैक पर फेंका धड़

बलौदाबाजार जिले में गैस कुमार जोशी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया। मृतक की पत्नी कुसुम जोशी ने अपने मामा और दो सुपारी किलर्स के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। आरोपी पति का सिर अलग कर रेलवे ट्रैक पर फेंकते हैं और सिर को दूसरी जगह दबा देते हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर सबूत जब्त किए।
Follow on Google News
पत्नी ने सुपारी किलर्स से कटवाया पति का सिर, रेलवे ट्रैक पर फेंका धड़
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक ऐसा हत्याकांड सामने आया है जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया। हथबंद-भाटापारा रेलवे ट्रैक के पास युवक का सिर काटकर शव फेंका गया, जबकि सिर को अलग जगह दबा दिया गया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि, इस क्रूर हत्या के पीछे युवक की पत्नी और दो सुपारी किलर्स का हाथ था। 

    क्या है पूरा मामला

    11 जनवरी 2026 की सुबह हथबंद-भाटापारा रेलवे लाइन के पास स्थानीय लोगों ने एक सिर कटा शव देखा। पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। शव का सिर गायब था और गला धारदार हथियार से कटा हुआ था। मृतक हल्की नीली जींस पहने हुए था, दाहिने हाथ की कलाई पर ‘G.K. JOSHI’ लिखा हुआ था। पुलिस के अनुसार, शव की पहचान करना मुश्किल था क्योंकि सिर गायब था। शव की पहचान और हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने लगभग 80 जवानों की टीम बनाकर चार किलोमीटर के दायरे में तलाशी अभियान चलाया।

    मृतक की पहचान और पत्नी की साजिश

    चार दिनों की जांच, मुनादी, सोशल मीडिया और CCTV फुटेज की मदद से मृतक की पहचान गैस कुमार जोशी (39), निवासी ग्राम भोथीडीह, जिला बेमेतरा के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक की पत्नी कुसुम जोशी (35) को हिरासत में लिया। शुरुआत में उसने पुलिस को गुमराह किया, लेकिन कड़ी पूछताछ में उसने पति की हत्या की साजिश रचने की बात स्वीकार की।

    क्यों करवाई पति की हत्या

    पत्नी ने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने बताया कि, पति उसे अनैच्छिक और अननेचुरल सेक्स के लिए मजबूर करता था। इसके अलावा वह लगातार मारपीट और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। इसके साथ ही पत्नी पर अन्य पुरुषों के साथ संबंध बनाने का भी दबाव बनाता था। इन सभी कारणों से पत्नी अत्यधिक परेशान हो गई थी और स्थिति असहनीय हो गई थी।

    कैसे बनाई हत्याकांड की योजना

    कुसुम जोशी ने बताया कि, उसने अपने मामा राजेश भारती (32) की मदद ली। उन्होंने दो सुपारी किलर्स दारासिंह अनंत (44) और करन अनंत (34) से संपर्क किया और 40 हजार रुपए में हत्या का सौदा तय किया। पहले भी पत्नी ने साल भर पहले सुपारी किलर्स के जरिए हत्या की कोशिश की थी, लेकिन वह असफल रही। इस बार पूरी साजिश को अंजाम देने के लिए मृतक को मामा के घर दरचुरा गांव बुलाया गया।

    हत्या के दिन क्या हुआ

    गैस कुमार को पहले उसके मामा के घर ले जाकर शराब पिलाई गई। नशे की हालत में उसकी पत्नी, मामा और दोनों सुपारी किलर्स ने मिलकर युवक की बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद बेहोश अवस्था में उसे कार में डालकर करीब 20 किलोमीटर दूर हथबंद-भाटापारा रेलवे ट्रैक के पास ले जाया गया, जहां धारदार तलवार से उसका गला काट दिया गया। हत्या के बाद शव का धड़ रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया, ताकि मामला रेल हादसा लगे, जबकि सिर को लगभग 10 किलोमीटर दूर ले जाकर जमीन में दबा दिया गया। पुलिस के अनुसार, हत्या के समय युवक की पत्नी मामा के घर पर ही मौजूद थी। मर्डर स्थल पर केवल मामा और दोनों सुपारी किलर्स मौजूद थे।

    आरोपियों की गिरफ्तारी और सबूत

    पुलिस ने निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया-

    नाम

    उम्र

    भूमिका

    कुसुम जोशी

    35

    मास्टरमाइंड, हत्या की साजिश रची, सुपारी दी

    राजेश भारती

    32

    कुसुम के मामा, हत्या में मदद की, सुपारी किलर्स से संपर्क करवाया

    दारासिंह अनंत

    44

    सुपारी किलर, मारपीट के बाद गला काटा

    करन अनंत

    34

    सुपारी किलर, साथ मिलकर हत्या की

    पुलिस ने कार, तलवार, मोबाइल फोन और अन्य महत्वपूर्ण सबूत जब्त कर लिए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने कहा कि, टीम की सतर्कता और लगातार जांच के बाद ही इस जघन्य हत्या का पर्दाफाश संभव हुआ।

    यह भी पढ़ें: झारखंड-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर हादसा : स्कूल बस पलटने से 10 की मौत, मृतकों में महिलाएं-पुरुष शामिल

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts