Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दादा बने शिवराज :केंद्रीय मंत्री चौहान के घर आई 'लाड़ली लक्ष्मी', बहू अमानत ने बेटी को दिया जन्म

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान दादा बन गए हैं। उनकी बहू अमानत चौहान ने बुधवार को बेटी को जन्म दिया है। चौहान ने यह जानकारी खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है।
केंद्रीय मंत्री चौहान के घर आई 'लाड़ली लक्ष्मी', बहू अमानत ने बेटी को दिया जन्म
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।
    भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके घर आई खुशियों को सोशल मीडिया पर साझा किया है। उनके पुत्र कार्तिकेय और बहू अमानत की बेटी के जन्म पर पूरे परिवार को बधाई मिल रही है। चौहान ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें अस्पताल के कर्मचारी नवजात को बाहर लेकर आते हैं, फिर उसे पिता कार्तिकेय दुलार करते हैं। 
    Twitter Post

    दादा ने किया 'लक्ष्मी' का स्वागत, नाम रखा इला

    Uploaded media

    चौहान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा कि हमारे घर आज लाडली लक्ष्मी आई है। कार्तिकेय पिता बन गए। अमानत मां। कोकिला (साधना सिंह) अब दादी जी हैं और मैं दादा। कुणाल और ऋद्धि चाचा और चाची। अनुपम जी नाना, रुचिता जी नानी और आर्यन मामा। 2025 में हमारे घर दो बेटियां आई — अमानत और ऋद्धि । 2026 में फिर बेटी इला का शुभ आगमन हुआ। स्वागतम लक्ष्मी।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts