बीजापुर नेशनल पार्क में एनकाउंटर :दो नक्सली ढेर, हथियार बरामद; नक्सली लीडर पापाराव के होने की सूचना

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर के बीजापुर नेशनल पार्क क्षेत्र में DRG और पुलिस ने नक्सलियों के साथ मुठभेड़ की, जिसमें दो नक्सली मारे गए और उनके शव व AK-47 बरामद हुए। नक्सल नेता पापाराव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी पर अभियान जारी है, सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन तेज किया।
दो नक्सली ढेर, हथियार बरामद; नक्सली लीडर पापाराव के होने की सूचना
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बीजापुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में शनिवार सुबह से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। DRG (District Reserve Guard) और पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में नक्सलियों की गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

    सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में अब तक दो नक्सली मारे गए। जिनमें से एक की पहचान नेशनल पार्क एरिया कमेटी के चीफ दिलीप वेंडजा के रूप में हुई है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मौके से दो AK-47 राइफल भी बरामद की गई हैं।

    नक्सली लीडर पापाराव के होने की आशंका

    मुठभेड़ के दौरान मिली जानकारी के अनुसार, नक्सल संगठन का बड़ा चेहरा पापाराव भी मौके पर मौजूद था। पापाराव दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZCM) मेंबर और पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी का इंचार्ज है। उसके ऊपर लगभग 40 लाख रुपए का इनाम घोषित है।

    DRG और पुलिस को सूचना मिली थी कि, पापाराव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में नक्सली इलाके में मौजूद हैं। सुरक्षा बल जैसे ही जंगल में आगे बढ़े, नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की और इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया।

    बीजापुर पुलिस ने बताया कि, अभियान अभी भी जारी है। मुठभेड़ का स्थान, ऑपरेशन में शामिल सुरक्षाबलों की संख्या और अन्य संवेदनशील जानकारी फिलहाल साझा नहीं की जा सकती, ताकि जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

    पिछले डेढ़ साल में नक्सलियों पर कार्रवाई

    पिछले डेढ़ साल में नक्सल विरोधी अभियान में कुल 23 बड़े नक्सली मारे गए। इनमें सबसे खूंखार कमांडर माड़वी हिड़मा, बसवाराजू, गणेश उइके और अन्य शामिल हैं। वहीं कई बड़े नक्सली अपने सैकड़ों साथियों के साथ सरेंडर कर चुके हैं, जैसे भूपति, रूपेश और रामधेर।

    अभी नक्सल संगठन में केवल पोलित ब्यूरो मेंबर देवजी, मिशिर बेसरा और गणपति ही सक्रिय हैं। बस्तर में पापाराव और देवा अपनी जान बचाने के लिए जंगल में सक्रिय हैं।

    इन टॉप नक्सलियों की तलाश में पुलिस

    क्रम

    नाम और उपनाम

    उम्र

    पद और संगठन

    1

    थिप्परी तिरुपति उर्फ देवजी

    61

    महासचिव, पोलित ब्यूरो

    2

    मुपल्ला लक्ष्मण राव उर्फ गणपति

    74

    पूर्व महासचिव

    3

    मिशिर बेसरा उर्फ भास्कर

    62

    पोलित ब्यूरो मेंबर, ERB इंचार्ज

    4

    पापाराव उर्फ मंगू

    56

    DKSZCM मेंबर, पश्चिम बस्तर डिवीजन इंचार्ज

    2025 के पुलिस-नक्सली आंकड़े

    विवरण

    संख्या

    मुठभेड़ की संख्या

    99

    एनकाउंटर में ढेर नक्सली

    256

    गिरफ्तार नक्सली

    884

    सरेंडर किए नक्सली

    1562

    बरामद हथियार

    645

    बरामद IEDs

    875

    शहीद जवान

    23

    नक्सलियों द्वारा आम नागरिकों की हत्या

    46

    यह भी पढ़ें: सिंगर बी प्राक को जान से मारने की धमकी : लॉरेंस गैंग ने कहा- 10 करोड़ दो वरना मिट्टी में मिला देंगे

     

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts