Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ACP Vikrant Web Series :एकता कपूर की वेब सीरीज से हिंदी स्क्रीन पर कमबैक कर रहे अभिनेता विनय आनंद

भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता विनय आनंद हिंदी डिजिटल और टीवी जगत में जोरदार वापसी कर रहे हैं। वेब सीरीज़ ‘ACP विक्रांत’ में उनका इंटेंस और खतरनाक अवतार दर्शकों को रोमांचित करेगा। एकता कपूर के OTT प्लेटफॉर्म पर अंकुर काक टकर के निर्देशन में तैयार यह थ्रिलर, सस्पेंस और दमदार परफॉर्मेंस से भरपूर है।
एकता कपूर की वेब सीरीज से हिंदी स्क्रीन पर कमबैक कर रहे अभिनेता विनय आनंद
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    गोविंदा के भांजे विनय आनंद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लंबे समय के बाद वह हिंदी टेलीविजन और डिजिटल कंटेंट की दुनिया में जोरदार वापसी करने जा रहे हैं। खास बात यह है कि उनका यह कमबैक टीवी और डिजिटल की क्वीन एकता कपूर के साथ हो रहा है, जिससे यह प्रोजेक्ट और भी खास बन गया है।

    सीरीज का निर्देशन अंकुर काक टकर कर रहे हैं

    विनय आनंद, एकता कपूर के चर्चित OTT प्लेटफॉर्म “कटिंग : एंटरटेनमेंट का डोज हर रोज” के लिए बनी थ्रिलर वेब सीरीज़ ‘ACP विक्रांत’ में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस सीरीज़ का निर्देशन अंकुर काक टकर कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट के साथ विनय भोजपुरी सिनेमा से निकलकर हिंदी डिजिटल स्पेस में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने की तैयारी में हैं।

    ‘अपने घर लौटने जैसा है एकता के साथ काम करना’

    विनय आनंद के लिए यह वेब सीरीज़ सिर्फ एक नया प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि पुराने रिश्तों की वापसी भी है। उन्होंने खुद कहा है कि एकता कपूर के साथ दोबारा काम करना उन्हें “अपने घर लौटने” जैसा महसूस हो रहा है। विनय के मुताबिक, इतने सालों बाद फिर से एकता के साथ जुड़ना उनके लिए भावनात्मक अनुभव है और करियर के लिहाज़ से भी बेहद अहम कदम है। उन्होंने अपने फैंस से अपील की है कि वे एकता कपूर के चैनल को सब्सक्राइब करें और इस सीरीज़ को भरपूर प्यार दें।

    ‘ACP विक्रांत’ में दिखेगा विनय आनंद का खतरनाक अवतार

    इस वेब सीरीज़ की सबसे बड़ी खासियत यह है कि विनय आनंद एक बिल्कुल अलग और इंटेंस रोल में नजर आने वाले हैं। अब तक रोमांटिक और पारिवारिक किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले विनय इस बार ग्रे और खतरनाक शेड में दिखाई देंगे। सूत्रों के अनुसार, उनका किरदार इतना दमदार है कि यह उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है।

    शरद मल्होत्रा से होगी दमदार टक्कर

    ‘ACP विक्रांत’ में विनय आनंद के सामने होंगे टीवी के जाने-माने अभिनेता शरद मल्होत्रा। दोनों के बीच होने वाला टकराव सीरीज़ को और भी रोमांचक बना देगा। दर्शकों को इस थ्रिलर में जबरदस्त परफॉर्मेंस और सस्पेंस देखने को मिलेगा। 50 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

    हालांकि, वेब सीरीज़ की दुनिया में यह उनका पहला कदम है। इसी वजह से वह इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं। विनय का मानना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म आज के दौर का सबसे मजबूत माध्यम है और नई ऑडियंस तक पहुंचने का यह मौका वह किसी भी हाल में गंवाना नहीं चाहते।

    मजबूत कहानी और थ्रिल से भरपूर स्क्रिप्ट

    इस सीरीज़ की कहानी बिहार के दरभंगा से जुड़े लेखक ज्ञान रंजन ने लिखी है। बताया जा रहा है कि स्क्रिप्ट बेहद मजबूत है और थ्रिल व सस्पेंस से भरपूर है। गॉसिप गलियारों में यह चर्चा तेज है कि ‘ACP विक्रांत’ विनय आनंद के करियर को एक नई दिशा दे सकती है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts