Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छत्तीसगढ़ BJP में हुआ बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, अजय जामवाल और पवन साय की नई जिम्मेदारी,कर्मवीर बने संगठन महामंत्री

छत्तीसगढ़ BJP में बड़ा बदलाव: कर्मवीर नए संगठन महामंत्री, अजय जामवाल और पवन साय को मिली नई जिम्मेदारी,छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल हुआ है। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कई राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। छत्तीसगढ़ में कर्मवीर को प्रदेश महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
छत्तीसगढ़ BJP में हुआ बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, अजय जामवाल और पवन साय की नई जिम्मेदारी,कर्मवीर बने संगठन महामंत्री

प्रेम कुमार,रायपुर: छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में गुरुवार को बड़ा फेरबदल सामने आया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठन से जुड़े कई नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। छत्तीसगढ़ में अब कर्मवीर को प्रदेश महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अब तक छत्तीसगढ़ की संगठनात्मक जिम्मेदारी संभाल रहे अजय जामवाल और पवन साय को दूसरे राज्यों का दायित्व सौंपा गया है। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। 

छत्तीसगढ़ में बदली संगठन की तस्वीर

भाजपा की नई व्यवस्था के तहत शिवप्रकाश को आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गोवा के साथ छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया गया है। वहीं कर्मवीर को छत्तीसगढ़ का प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया है। 

ये भी पढ़ें: धमतरी में आसमानी आफत का कहर, आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, 3 गंभीर



अजय जामवाल अब महाराष्ट्र संभालेंगे

छत्तीसगढ़ में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री की भूमिका में रहे अजय जामवाल को अब महाराष्ट्र की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें महाराष्ट्र का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया गया है। इससे छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठनात्मक ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। 

पवन साय को झारखंड का दायित्व

छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय को अब झारखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लंबे समय से छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बाद उन्हें दूसरे राज्य की जिम्मेदारी दी गई है। 

ये भी पढ़ें: स्मृति ईरानी के नाम पर छिड़ा पोस्टर वार, BJP के पोस्टर में राहुल गांधी को ‘फ्लाइंग किक’, कांग्रेस ने शक्कर से किया पलटवार

कर्मवीर के हाथों में अब छत्तीसगढ़ संगठन

छत्तीसगढ़ के नए प्रदेश महामंत्री (संगठन) कर्मवीर मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से हैं। उन्होंने वर्ष 1993 में संघ के प्रचारक के रूप में अपने संगठनात्मक जीवन की शुरुआत की थी। उनकी शुरुआती जिम्मेदारी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली से जुड़ी रही।

तहसील से प्रांत तक निभाई संगठन की जिम्मेदारी

कर्मवीर ने तहसील प्रचारक और नगर प्रचारक के रूप में काम किया। इसके बाद फतेहपुर सीकरी, आगरा और अलीगढ़ महानगर प्रचारक तथा मथुरा जिला प्रचारक की जिम्मेदारी संभाली। आगे चलकर एटा, अलीगढ़ और बरेली विभाग के विभाग प्रचारक भी रहे।

ये भी पढ़ें: गणेश विसर्जन झांकी को लेकर रायपुर में बवाल, सदर बाजार से रास्ता बदलने की मांग

2015 में मेरठ प्रांत पहुंचे

संगठन में लगातार बढ़ती जिम्मेदारियों के बीच वर्ष 2015 में कर्मवीर को मेरठ प्रांत यानी पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सह प्रांत प्रचारक बनाया गया। वर्ष 2019 में उन्होंने ब्रज प्रांत के सह प्रांत प्रचारक के रूप में जिम्मेदारी संभाली।

BJP संगठन में 2020 से सक्रिय भूमिका

कर्मवीर वर्ष 2020 से भाजपा उत्तर प्रदेश में प्रदेश सह महामंत्री (संगठन) के रूप में कार्य कर रहे थे। इसके बाद अगस्त 2022 में उन्हें झारखंड भाजपा का प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया। अब उन्हें छत्तीसगढ़ की संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एक दिन पहले ही बदला था प्रदेश प्रभारी का चेहरा

छत्तीसगढ़ भाजपा में यह बदलाव ऐसे समय हुआ है जब एक दिन पहले ही पार्टी ने प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति की थी। स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रभारी और सिद्धार्थ शंभू को सह प्रभारी बनाया गया था। इसके बाद अब संगठन महामंत्री स्तर पर हुए बदलाव ने प्रदेश भाजपा के संगठनात्मक ढांचे में एक और अहम परिवर्तन कर दिया है। 

कई राज्यों में एक साथ संगठनात्मक बदलाव

भाजपा ने केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि कई राज्यों में संगठन से जुड़े पदों पर नई जिम्मेदारियां तय की हैं। रिपोर्टों के अनुसार पार्टी ने कुल 24 संगठनात्मक नियुक्तियों के जरिए विभिन्न राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारियों का पुनर्विन्यास किया है। 

ये भी पढ़ें: नवा रायपुर में स्टाफ बस में लगी आग से मंत्रालय कर्मचारियों का फूटा गुस्सा,बोले- कबाड़ बसों से कब तक करेंगे सफर

अब छत्तीसगढ़ BJP में नई टीम के साथ आगे की रणनीति

लगातार दो दिनों में प्रदेश प्रभारी और संगठन स्तर पर हुए बदलाव के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठन में नई टीम का खाका सामने आया है। अब कर्मवीर प्रदेश संगठन की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि शिवप्रकाश को छत्तीसगढ़ से जुड़े राष्ट्रीय संगठनात्मक दायित्व में रखा गया है। दूसरी ओर अजय जामवाल और पवन साय को महाराष्ट्र और झारखंड की जिम्मेदारी दी गई है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts