Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कटनी से 4 करोड़ के 32 ट्रक चावल गायब, परिवहन कंपनी पर पहले भी 36 ट्रक धान गायब करने के मामले में हो चुकी कार्रवाई

कटनी से इंदौर, हरदा और नीमच भेजे गए चार करोड़ रुपए के 32 ट्रक चावल गायब होने का मामला सामने आया है। परिवहन कंपनी पर पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। नान के एमडी तक शिकायत पहुंचने के बाद नोटिस जारी किया गया है।
कटनी से 4 करोड़ के 32 ट्रक चावल गायब, परिवहन कंपनी पर पहले भी 36 ट्रक धान गायब करने के मामले में हो चुकी कार्रवाई
कटनी से 4 करोड़ के 32 ट्रक चावल गायब

कटनी। जिले के गोदामों से इंदौर, हरदा और नीमच भेजे गए करीब चार करोड़ रुपए के 32 ट्रक फोर्टिफाइड चावल के गायब होने के मामले में नया खुलासा हुआ है। जिस भाग्य लक्ष्मी रोड लाइंस को चावल परिवहन का ठेका दिया गया था, उसके मालिक विकास केसरवानी और पार्टनर दीपक जैन के खिलाफ पहले भी अन्य जिलों में 36 ट्रक धान गायब होने के मामले में कार्रवाई हो चुकी है। इसके बावजूद उसी कंपनी को दोबारा सरकारी खाद्यान्न परिवहन का जिम्मा सौंपे जाने से विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। मामला मध्यप्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम (नान) के भोपाल मुख्यालय तक पहुंचने के बाद कटनी जिला प्रबंधक ने संबंधित परिवहनकर्ता को नोटिस जारी किया है। वहीं पुराने रिकॉर्ड खंगाले जाने की जानकारी भी सामने आई है।

पहले 36 ट्रक धान गायब होने के मामले में हुई थी कार्रवाई

जानकारी के अनुसार भाग्य लक्ष्मी रोड लाइंस के मालिक विकास केसरवानी और उनके पार्टनर दीपक जैन पर पूर्व में अन्य जिलों में 36 ट्रक धान गायब होने के मामले में कार्रवाई की जा चुकी है। इसके बावजूद कंपनी को वित्तीय वर्ष 2024-25 में कटनी से अन्य जिलों में चावल पहुंचाने का ठेका दिया गया। बताया जा रहा है कि संबंधित परिवहनकर्ता से वर्तमान में भी रैक प्वाइंट के जरिए दूसरे जिलों में चावल भेजने का काम कराया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि पूर्व में कार्रवाई होने के बाद भी कंपनी को दोबारा परिवहन की जिम्मेदारी किन परिस्थितियों में दी गई। ठेका आवंटन और परिवहन व्यवस्था में संबंधित अधिकारियों की भूमिका भी जांच का विषय बन सकती है।

नान के एमडी तक पहुंची शिकायत, जांच का आश्वासन

सांसद प्रतिनिधि पदमेश गौतम ने पूरे मामले की शिकायत मध्यप्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक अनुराग वर्मा से की है। पदमेश गौतम के मुताबिक, उन्होंने चावल परिवहन में सामने आई गड़बड़ी और संबंधित कंपनी के पुराने मामलों की जानकारी प्रबंध संचालक को दी। इस पर प्रबंध संचालक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने का आश्वासन दिया है। शिकायत मुख्यालय तक पहुंचने के बाद कटनी जिला प्रबंधक ने परिवहनकर्ता को नोटिस जारी किया है। वहीं, नान और जिला प्रशासन की टीमों द्वारा खाद्यान्न आपूर्ति से जुड़े पुराने रिकॉर्ड खंगाले जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, उच्चस्तरीय जांच के औपचारिक आदेश की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

तीन जिलों से आए पत्र, फिर भी तीन महीने तक नहीं हुई ठोस जांच

वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान कटनी के गोदामों से सड़क मार्ग के जरिए हरदा, इंदौर और नीमच के लिए चार करोड़ रुपए से अधिक मूल्य का फोर्टिफाइड चावल भेजा गया था। लेकिन संबंधित जिलों में निर्धारित मात्रा में चावल नहीं पहुंचा। इसके बाद तीनों जिलों के अधिकारियों ने ट्रकों के नंबर और गोदामों से जारी चावल के दस्तावेज कटनी कार्यालय भेजकर रिकॉर्ड का मिलान कराने के लिए पत्राचार किया था। इसके बावजूद करीब तीन महीने तक मामले में कोई ठोस जांच नहीं होने की बात सामने आई है। इस दौरान नान के जिला कार्यालय में स्थायी अधिकारी की पदस्थापना नहीं होने की जानकारी भी मिली है। अब सवाल उठ रहा है कि तीन जिलों से गड़बड़ी की जानकारी मिलने के बावजूद समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की गई और परिवहन से जुड़े दस्तावेजों का तत्काल मिलान क्यों नहीं कराया गया।

GPS और टोल रिकॉर्ड से सामने आ सकती है सच्चाई

खाद्यान्न परिवहन से जुड़े जानकारों के मुताबिक सरकारी अनाज ले जाने वाले वाहनों की निगरानी के लिए GPS व्यवस्था का प्रावधान होता है। ऐसे में संबंधित 32 ट्रकों की GPS लोकेशन और रास्ते में पड़ने वाले टोल नाकों के रिकॉर्ड की जांच महत्वपूर्ण हो सकती है। इन रिकॉर्ड से यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि ट्रक वास्तव में कटनी से हरदा, इंदौर और नीमच के लिए रवाना हुए थे या परिवहन से जुड़े दस्तावेजों में कोई गड़बड़ी हुई थी। इसके अलावा गोदामों से चावल जारी होने के रिकॉर्ड, ट्रकों की लोडिंग पर्ची, परिवहन चालान और संबंधित जिलों में प्राप्त अनाज की जानकारी का मिलान भी जरूरी माना जा रहा है।

कटनी नगर निगम में काली पट्टी बांधकर कर्मचारियों का विरोध, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

अधिकारियों की भूमिका पर भी उठ रहे सवाल

पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल परिवहन कंपनी के चयन और उसके कामकाज की निगरानी को लेकर है। पूर्व में 36 ट्रक धान गायब होने के मामले में कार्रवाई का सामना कर चुके परिवहनकर्ता को दोबारा जिम्मेदारी क्यों दी गई, इसकी जांच की मांग उठ रही है। इसके साथ ही तीन जिलों से चावल नहीं पहुंचने की सूचना मिलने के बावजूद कई महीनों तक मामला लंबित रहने और संबंधित कंपनी से परिवहन कार्य जारी रखे जाने पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts