Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कटनी: मसुरहा घाट बना नशेड़ियों का अड्डा, महिलाओं और बच्चों का निकलना मुश्किल

कटनी के जगन्नाथ चौक और गांधी स्कूल के पास स्थित मसुरहा घाट इन दिनों नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है। यहां दिन-रात नशा करने वालों की भीड़ जुटने से स्थानीय रहवासी परेशान हैं और क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
कटनी: मसुरहा घाट बना नशेड़ियों का अड्डा, महिलाओं और बच्चों का निकलना मुश्किल
कटनी: मसुरहा घाट बना नशेड़ियों का अड्डा

कटनी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घाट पर शराब, गांजा और स्मैक का सेवन करने वालों का जमावड़ा लगा रहता है। नशे की हालत में गाली-गलौज और हुड़दंग से विद्यार्थियों, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी हो रही है। कई बार डायल-112 पर शिकायत के बावजूद पुलिस के नहीं पहुंचने का आरोप लगाया गया है।

शराब, गांजा और स्मैक का सेवन कर रहे लोग

स्थानीय नागरिकों के अनुसार, मसुरहा घाट पर दिन हो या रात, हर समय शराब, गांजा और स्मैक जैसे मादक पदार्थों का सेवन करने वालों की भीड़ जुटी रहती है। इनमें कई आपराधिक प्रवृत्ति के लोग भी शामिल हैं, जो नशे की हालत में गाली-गलौज और हुड़दंग करते हैं।

 

विद्यार्थियों और अभिभावकों पर पड़ रहा बुरा असर

घाट के पास गांधी स्कूल होने के कारण नशेड़ियों की गतिविधियों का विद्यार्थियों और अभिभावकों पर भी बुरा असर पड़ रहा है। वहीं, शाम ढलते ही इस रास्ते से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों का गुजरना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

डायल-112 पर शिकायत के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस

रहवासियों का आरोप है कि नशेड़ियों से परेशान होकर कई बार पुलिस की आपातकालीन सेवा डायल-112 पर सूचना दी गई। इसके बावजूद मौके पर कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुंचता। पुलिस की इस उदासीनता से नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं।

ये भी पढ़ें: कटनी में नाबालिगों के साथ बर्बरता, पैरों में नाक रगड़वाई; मारपीट का VIDEO VIRAL

बड़ी आपराधिक वारदात होने की आशंका

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। वे बेखौफ होकर क्षेत्र में नशाखोरी कर रहे हैं। लोगों को आशंका है कि समय रहते इन गतिविधियों पर रोक नहीं लगाई गई, तो यहां कभी भी कोई बड़ी आपराधिक वारदात हो सकती है।

Breaking News

पुलिस अधीक्षक से नियमित गश्त कराने की मांग

आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने पुलिस अधीक्षक और संबंधित थाना प्रभारी से मसुरहा घाट, जगन्नाथ चौक और गांधी स्कूल के आसपास नियमित पुलिस गश्त शुरू कराने की मांग की है। साथ ही, वहां अड्डा जमाने वाले नशेड़ियों और आपराधिक तत्वों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई करने की अपील की है, ताकि आम नागरिकों को भयमुक्त वातावरण मिल सके।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts