Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कटनी नगर निगम में काली पट्टी बांधकर कर्मचारियों का विरोध, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

कटनी नगर निगम में 19 तारीख की कथित घटना के विरोध में अधिकारियों और कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
कटनी नगर निगम में काली पट्टी बांधकर कर्मचारियों का विरोध, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
कटनी नगर निगम में कर्मचारियों ने बांधी काली पट्टी

मध्य प्रदेश के कटनी में नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी और कर्मचारी संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया। कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया और प्रशासन से 19 तारीख की घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग दोहराई।

महिला कर्मचारियों को बंधक बनाने और आपत्तिजनक हरकतों के आरोप

कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधियों ने वीडियो बयान में 19 तारीख को हुई घटना को अन्यायपूर्ण बताया। उनका आरोप है कि उस दिन महिला कर्मचारियों को बंधक बनाया गया, शराब की बोतलें और चूड़ियां फेंकी गईं। इसके अलावा, पूर्व में हुई तालाबंदी और अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रति अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल पर भी नाराजगी जताई गई। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों का कहना है कि इन घटनाओं से नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के मान-सम्मान को ठेस पहुंची है। इससे कर्मचारियों में नाराजगी और दुख है।

ज्ञापन देने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप

कर्मचारी प्रतिनिधियों के अनुसार, घटना के बाद संबंधित पक्ष और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था। इसमें दो दिन के भीतर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई थी। कर्मचारियों का आरोप है कि तय समयसीमा बीतने के बावजूद न तो जिम्मेदार लोगों की पहचान हुई और न ही कोई प्रभावी कार्रवाई की गई। इसी के विरोध में अधिकारी और कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।

कटनी में नाबालिगों के साथ बर्बरता, पैरों में नाक रगड़वाई; मारपीट का VIDEO VIRAL

कामकाज बंद नहीं किया, आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

कर्मचारियों ने कहा कि जब तक 19 तारीख की घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। हालांकि, उन्होंने शहर की व्यवस्था और आम नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कामकाज बंद नहीं किया। कर्मचारियों का कहना है कि दूर-दराज से नगर निगम आने वाले लोगों को परेशानी न हो, इसलिए काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से काम जारी रखा गया है।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts