Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'छपरी लड़कों का फेवरेट फेस्टिवल होली...' अपमानजनक कॉमेंट करने पर फंसीं फराह खान, हिंदुस्तानी भाऊ ने दर्ज कराई FIR

Follow on Google News
'छपरी लड़कों का फेवरेट फेस्टिवल होली...' अपमानजनक कॉमेंट करने पर फंसीं फराह खान, हिंदुस्तानी भाऊ ने दर्ज कराई FIR
मुंबई। बॉलीवुड फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान हिंदुओं के पवित्र त्योहार होली को लेकर अपमानजनक कॉमेंट करने पर विवादों में बुरी तरह फंस गई हैं। फराह खान पर 21 फरवरी को धार्मिक भावनाओं को आहत करने के संबंध में एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह शिकायत हिंदूस्तानी भाऊ (विकास पाठक) ने दर्ज कराई है, जिसमें उनके दिए गए विवादित बयान के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है। बता दें कि फराह खान इस वक्त फेमस शो सेलिब्रेटी मास्टरशेफ की होस्ट हैं, इसी दौरान उन्होंने एक विवादित बयान देते हुए होली को छपरी लड़कों का फेवरेट फेस्टिवल बताया था।

फराह के खिलाफ एक्शन की मांग

फराह के खिलाफ मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। हिंदुस्तानी भाऊ के वकील अली काशिफ खान का कहना है कि फराह खान ने लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। होली के त्योहार को 'छपरी' बताकर फराह ने सही नहीं किया है। एक त्योहार के लिए 'छपरी' शब्द का इस्तेमाल करना गलत है। छपरी शब्द अपमानजनक शब्दों में आता है। दर्ज शिकायत में फराह के खिलाफ बीएनएस की धारा 196, 299, 302 और 353 के खिलाफ एक्शन लिए जाने की मांग की है। फिलहाल, इन सभी के ऊपर फराह का कोई बयान नहीं आया है।

सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहीं फराह

ये पूरा मामला 'सेलिब्रेटी मास्टरशेफ' शो के होली स्पेशल एपिसोड से शुरू हुआ। इस शो में फराह जज हैं। उन्होंने 20 फरवरी के दिन एक एपिसोड में होली को लेकर कहा कि सारे छपरी लड़कों का मनपसंद त्योहार होली है। फराह का यह वीडियो बिग बॉस 18  फेम तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने फराह खान को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ यूजर्स उनसे मांफी मांगने को कह रहे हैं, तो कुछ उन पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

उदित नारायण के किसिंग विवाद का भी मजाक उड़ाया था

कुछ दिनों पहले भी फराह अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में आई थीं। जहां उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर उदित नारायण के किसिंग विवाद का मजाक भी उड़ाया था। दरअसल, फराह खान अपनी दोस्त सानिया मिर्जा के घर गई थीं, जहां उनकी मुलाकात उनके बेटे से हुई। खेलते समय उनके बेटे की गेंद फराह के पास गिर गई। इस पर फराह ने कहा कि अगर बॉल वापस चाहिए तो किस देनी होगी। चलो उदित जी की तरह एक किस दो। ये सुनकर सानिया भी हंस पड़ीं। ये वीडियो खूब वायरल हो हुआ और यूजर्स ने इस पर मजेदार कमेंट्स भी किए।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts