Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

वर्दी पर दाग,थाने का प्रधान आरक्षक गिरफ्तार:सीएम हेल्पलाइन जांच के बहाने महिला से दुष्कर्म का आरोप,

महिला की शिकायत पर पुलिस आयुक्त तक पहुंचा मामला, डीसीपी ने लाइन अटैच कर कराई गिरफ्तारी; आरोपी पर धमकी देकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप
सीएम हेल्पलाइन जांच के बहाने महिला से दुष्कर्म का आरोप,
प्रधान आरक्षक अंचल तिवारी

दौर। चंदननगर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक अंचल तिवारी को एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आरोप है कि आरोपी पुलिसकर्मी सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत की जांच के बहाने महिला के संपर्क में आया और बाद में धमकी देकर उसका लगातार यौन शोषण करता रहा। शिकायत पुलिस आयुक्त तक पहुंचने के बाद कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें: डंडे का डर या पुलिस का ड्रामा? बदमाशों के नकली प्लास्टर ने पुलिस की खोली पोल

पुलिस के अनुसार, सिरपुर क्षेत्र निवासी 43 वर्षीय महिला ने एक अन्य मामले में सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसकी जांच की जिम्मेदारी प्रधान आरक्षक अंचल तिवारी को सौंपी गई थी। आरोप है कि जांच के दौरान आरोपी महिला के घर आने-जाने लगा और उसके साथ विश्वास का संबंध बनाकर बाद में कथित तौर पर उसका यौन शोषण किया।

ये भी पढ़ें: एमडी ड्रग्स की सप्लाई से पहले दबोचा गया ड्राइवर: क्राइम ब्रांच ने 20.30 ग्राम मेफेड्रोन किया जब्त

महिला का आरोप है कि दिसंबर 2024 में पति की अनुपस्थिति के दौरान आरोपी शराब के नशे में घर पहुंचा और जबरदस्ती दुष्कर्म किया। उसने कथित रूप से महिला के फोटो और वीडियो भी बना लिए तथा उन्हें वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उसकी बच्ची और पति को नुकसान पहुंचाने की धमकी देता था, जिसके कारण वह लंबे समय तक शिकायत नहीं कर सकी।

ये भी पढ़ें: 'पश्चिम रेलवे ने इंदौर को अनाथ समझ लिया'... महाप्रबंधक को सुमित्रा महाजन का तीखा पत्र

कुछ दिन पहले महिला ने पूरी घटना अपने पति को बताई और दोनों सीधे पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह से मिले। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कराई गई। जोन-4 के डीसीपी सुनील मेहता ने आरोपी प्रधान आरक्षक को लाइन अटैच किया और उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। 

ये भी पढ़ें: सोलर पैनल फाइल बढ़ाने के लिए 80 हजार की रिश्वत मांगी: बिजली कंपनी का जूनियर इंजीनियर 40 हजार लेते लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा

रविवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts