वर्दी पर दाग,थाने का प्रधान आरक्षक गिरफ्तार:सीएम हेल्पलाइन जांच के बहाने महिला से दुष्कर्म का आरोप,
इंदौर के चंदननगर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक अंचल तिवारी को महिला से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आरोप है कि वह सीएम हेल्पलाइन शिकायत की जांच के बहाने महिला के संपर्क में आया और धमकी देकर उसका यौन शोषण करता रहा। शिकायत पुलिस आयुक्त तक पहुंचने के बाद कार्रवाई की गई।
Hemant Nagle
27 Jul 2026



























