Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर से लापता कपल का मामला: पीएम में हुआ खुलासा, युवक की हुई थी हत्या

Follow on Google News
इंदौर से लापता कपल का मामला: पीएम में हुआ खुलासा, युवक की हुई थी हत्या
ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी का शव आखिरकार 11 दिनों की तलाशी के बाद शिलांग के एक पर्यटन स्थल पर 200 फीट गहरी खाई में पेड़ पर अटका हुआ मिला। ड्रोन की मदद से सर्चिंग के दौरान शव देखा गया। शव की पहचान होते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के भाई ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राजा और उसकी पत्नी सोनम पर जानलेवा हमला हुआ था। पूर्व खासी हिल्स के एसपी विवेक सिंह ने इस बात की पुष्टि की है कि राजा रघुवंशी की हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो गया है कि राजा पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे, जिसके चलते उनकी मौत हुई। इस खुलासे के बाद पुलिस की जांच का दायरा और भी बढ़ गया है। पुलिस अब इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए हर पहलू पर गौर कर रही है। घटना के दिन 23 मई को सोनम ने अपनी सास से फोन पर बात की थी। उस बातचीत में उसने बताया था कि वे खाई के पास हैं और उसने राजा को बार-बार मना किया था, लेकिन वह नहीं माने। बातचीत से यह साफ जाहिर हो रहा था कि सोनम खतरे को भांप चुकी थी। खाने-पीने और पर्यटक स्थल की अव्यवस्थाओं को लेकर भी उसने असंतोष जताया था। परिजनों ने स्थानीय पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि शव मिलने के बाद पुलिस ने सिर्फ खानापूर्ति की। सर्चिंग टीम के चार सदस्य रस्सियों के सहारे नीचे उतरे और शव को ऊपर लाया। शव सड़ चुका था और अब उसका पोस्टमॉर्टम किया जिसमे यह चौकाने वाला खुलासा हुआ हैं। राजा रघुवंशी का शव मिलने के बाद से उनकी पत्नी सोनम का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस की टीमें सोनम की तलाश में जुटी हुई हैं और इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि वह कहां और किस हाल में हैं।यह अब तक साफ नहीं हो पाया हैं। इंदौर से लापता कपल का मामला – नहीं मिले शव के पास पर्स-मोबाइल , जिस जगह शव मिला वही पहले भी हो चुकी थी तलाशी ,हनीमून मनाने गए थे
Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts