PlayBreaking News

इंदौर से लापता कपल का मामला - नहीं मिले शव के पास पर्स-मोबाइल , जिस जगह शव मिला वही पहले भी हो चुकी थी तलाशी ,हनीमून मनाने गए थे

Follow on Google News
इंदौर से लापता कपल का मामला - नहीं मिले शव के पास पर्स-मोबाइल , जिस जगह शव मिला वही पहले भी हो चुकी थी तलाशी ,हनीमून मनाने गए थे
शिलांग में हनीमून मनाने गए और लापता हुए इंदौर के दंपति  में से पति राजा रघुवंशी का शव रविवार को एक गहरी खाई से बरामद हुआ है, जबकि उनकी पत्नी सोनम का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। राजा का शव करीब डेढ़ सौ फीट गहरी खाई में मिला, जो सड़ चुका था और उससे तेज बदबू आ रही थी।शिलांग के सरकारी अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया गया है। शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को किया जाएगा। आखिरी बार हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग-  सोनम की अपनी सास से आखिरी बार हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग से हुआ है। ग्यारस के उपवास को लेकर शुरू हुई बातचीत के दौरान सास-बहू बड़े ही चटकारे लेकर बातें कर रही हैं। उधर, आखिरकार 11 दिन बाद कल दोपहर को लापता राजा का शव शिलांग पुलिस ने खोज लिया, लेकिन अभी तय नहीं हो पाया है कि राजा की हत्या हुई है या वह हादसे का शिकार हुआ है। साथ ही एक बार फिर मौसम की वजह से सोनम की तलाश अधूरी रह गई। आज फिर पुलिस उसे तलाशेगी। [caption id="attachment_166730" align="aligncenter" width="236"] शिलांग में लगातार चल रही हैं तलाश[/caption] शव के साथ नहीं मिल सामान - राजा के शव के पास से उनका मोबाइल फोन, पर्स, सोने की चेन और अंगूठी नहीं मिली है, सिर्फ एक स्मार्ट वॉच मिली है। परिजनों का कहना है कि जब वे इंदौर से रवाना हुए थे, तब राजा ने यह सभी चीजें पहनी थीं। परिजनों का मानना है कि यह किसी सामान्य दुर्घटना से इतर, किसी साजिश या वारदात की ओर इशारा करता है। बैगों की तलाशी लेने पर भी मोबाइल और गहनों का कुछ पता नहीं- राजा और सोनम के बैग उनके होमस्टे में मिले थे। बैगों की तलाशी लेने पर भी मोबाइल और गहनों का कुछ पता नहीं चला। इस पूरे मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनमें सबसे बड़ा सवाल यही है कि यदि यह कोई हादसा था तो फिर सोनम कहां हैं। अगर वह सुरक्षित होतीं तो अब तक सामने आ जातीं या किसी से संपर्क करतीं। स्थानीय लोगों से पूछताछ में भी उनके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। [caption id="attachment_166731" align="aligncenter" width="600"] मौसम की खबरी के कारण तलाशी में हो रही हैं दिक्कत[/caption] जिस जगह मिला शव वो उस जगह पहले हो चुकी हैं तलाशी -  राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि वे पुलिस की जांच पर भरोसा कर रहे हैं, लेकिन अब तक मोबाइल, पर्स और गहनों का न मिलना घटना को संदिग्ध बनाता है। खास बात यह भी है कि राजा का शव जिस जगह से मिला है, वह इलाका पहले ही तलाशी अभियान का हिस्सा रह चुका है। इसके बावजूद इतने दिनों तक शव नहीं मिलना, संदेह को और गहरा कर रहा है। वहीं, राजा की स्कूटी एक अलग स्थान से मिली है, जिसकी दूरी शव मिलने की जगह से 25 किलोमीटर से ज्यादा है। यह भी पढे - इंदौर के लापता कपल का मामला : शिलांग की खाई में मिला राजा का शव, पत्नी सोनम की तलाश जारी, हनीमून मनाने गए थे
Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts