Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

लपटों में घिरी कार, लॉक थे सारे गेट! पुलिस ने कांच फोड़कर ड्राइवर को खींच निकाला, सीपीआर देते अस्पताल ले गए जवान

चोइथराम चौराहे पर अचानक धधकी पुरानी कार, गेट नहीं खुले तो पुलिस ने कांच तोड़ा; 60% झुलसे चालक को CPR देते हुए अस्पताल पहुंचाया
लपटों में घिरी कार, लॉक थे सारे गेट! पुलिस ने कांच फोड़कर ड्राइवर को खींच निकाला, सीपीआर देते अस्पताल ले गए जवान

इंदौर । चोइथराम चौराहे पर शनिवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क पर दौड़ रही एक कार अचानक आग के गोले में तब्दील हो गई। देखते ही देखते लपटों ने कार को चारों तरफ से घेर लिया। सबसे खौफनाक स्थिति तब बनी, जब कार का चालक अंदर ही फंस गया और आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलसने लगा। गेट लॉक होने के कारण उसके बाहर निकलने के रास्ते बंद हो गए थे।

ये भी पढ़ें: गले से बह रहा था खून, सड़क पर दौड़ती रही महिला... ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे बचाई जान

मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना तुरंत मोर्चा संभाला। गेट नहीं खुलने पर पुलिसकर्मियों ने कार का कांच तोड़कर चालक को बाहर खींच निकाला। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ती देख जवान उसे लोडिंग रिक्शा से अस्पताल ले गए और रास्ते में सीपीआर देते रहे। डॉक्टरों के मुताबिक चालक करीब 60 प्रतिशत झुलस चुका है।

ये भी पढ़ें: Delhi Traffic Alert: 20 जुलाई को संसद के आसपास भारी जाम, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये एडवाइजरी

अचानक भड़की आग, देखते ही देखते कार लपटों में घिरी

घटना शनिवार दोपहर चोइथराम चौराहे की है। कार सड़क पर चल रही थी, तभी अचानक उसमें आग भड़क उठी। शुरुआत में चालक ने स्थिति संभालने और कार से बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई।कुछ ही देर में कार से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और चौराहे पर वाहनों की कतार लगने लगी। इस बीच चालक कार के भीतर ही फंसा रह गया।

ये भी पढ़ें: Bihar Police Transfer: बिहार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 12 IPS अफसरों का बड़ा ट्रांसफर

गेट लॉक हुए तो पुलिस ने तोड़ा कांच

उस वक्त ट्रैफिक थाना जोन-4 के टीआई सुमित बिलोनिया अपनी टीम के साथ चोइथराम चौराहे पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे। कार में आग देखकर उन्होंने तत्काल टीम के साथ मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया।टीआई बिलोनिया के साथ आरक्षक विजय, प्रधान आरक्षक कमल और एएसआई जेपी तिवारी ने कार के गेट खोलने का प्रयास किया, लेकिन आग के बीच सभी गेट लॉक थे और खुल नहीं रहे थे।समय लगातार निकल रहा था। ऐसे में पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए कार का कांच तोड़ा और अंदर फंसे चालक को बाहर निकाला। चालक को बाहर निकालते ही पुलिस ने उसे तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

ये भी पढ़ें: 20 अप्रैल को बदला रूट! भोपाल में नारी सशक्तिकरण सम्मेलन, इन रास्तों पर पूरी तरह बंदिशें लागू

60 फीसदी झुलसा चालक, CPR देते हुए अस्पताल पहुंचाया

हादसे में रुपेश पिता दुलीचंद यादव, निवासी गायत्री नगर गंभीर रूप से झुलस गया। आग की चपेट में आने से उसके शरीर का करीब 60 प्रतिशत हिस्सा झुलसने की जानकारी सामने आई है।रुपेश की हालत गंभीर देखते हुए पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस का इंतजार नहीं किया। उसे लोडिंग रिक्शा में लेकर निजी अस्पताल की ओर रवाना हुए और रास्ते में सीपीआर देते रहे। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने तत्काल उसका उपचार शुरू किया। फिलहाल उसका इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें: 3 महीने पहले चोरी हुई स्कूटी : पुलिस से नहीं ऐसे चला पता, सच्चाई जानकर यूजर्स हैरान...

धू-धूकर जलती कार से चौराहे पर मचा जाम

कार में आग लगने के बाद चोइथराम चौराहे पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। कार से उठती आग की लपटें देखकर कई वाहन चालक रुक गए, जिससे देखते ही देखते जाम की स्थिति बन गई।ट्रैफिक पुलिस ने एक तरफ रेस्क्यू ऑपरेशन संभाला तो दूसरी ओर यातायात को भी नियंत्रित किया। पुलिस की तत्परता से चालक को समय रहते कार से बाहर निकाल लिया गया।

ये भी पढ़ें: ग्वालियर में ट्रैफिक ASI को सड़क पर पटका : छात्रों की लड़ाई रोकने पहुंचे तो धक्का देकर गिराया, देखें VIRAL VIDEO

पुरानी कार में शॉर्ट सर्किट की आशंका

टीआई सुमित बिलोनिया के मुताबिक कार पुरानी थी और प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है। हालांकि आग की वास्तविक वजह जांच के बाद ही सामने आएगी।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts